उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

News Saga Desk

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगी परीक्षा में कथित गंभीर धांधली तथा Jharkhand Staff Selection Commission एवं Jharkhand Public Service Commission द्वारा लगातार हो रही अनियमितताओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा बना रहे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सी पी सिंह तथा प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल सहित कई नेता मौजूद रहे।

Read More News

सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, दी शुभकामनाएं सरकारी आवास पर हुई मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे...

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार...

Read More