News Saga Desk
Bharatiya Janata Party ने एक बार फिर ट्रेजरी घोटाला मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) और Enforcement Directorate (ED) से कराने की मांग उठाई है।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता Pratul Shah Deo ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर इस पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है।
प्रवक्ता ने दावा किया कि राज्य के वित्त मंत्री के बयान के अनुसार यह घोटाला करीब 10 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में तीन एसआईटी (SIT) का गठन किया जा चुका है, लेकिन किसी भी टीम को रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा तय नहीं की गई है। इससे यह आशंका पैदा होती है कि मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश हो रही है।
प्रतुल शाहदेव ने यह भी आरोप लगाया कि यह घोटाला अन्य राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छोटे स्तर के कर्मियों जैसे होमगार्ड जवानों और कुछ पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी दिखाकर बड़े आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आईजी मानवाधिकार के नेतृत्व में गठित एसआईटी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस टीम से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। बीजेपी ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए CBI और ED से जांच कराने की मांग दोहराई है।
No Comment! Be the first one.