रांची में दुष्कर्म मामले पर भाजपा का प्रेस कॉन्फ्रेंस, फास्ट ट्रैक जांच की मांग

News Saga Desk

राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हाल के दुष्कर्म मामले को लेकर पार्टी का पक्ष रखा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के निर्देश पर पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने रांची के एक अस्पताल में इलाजरत पीड़िता से मिलने का प्रयास किया। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें कई बार मिलने से रोका गया।

प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया कि पीड़िता और उसके परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के लोग मामले को दबाने के लिए प्रभाव और पैसे का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में पीड़िता के साथ खड़े होने की बात कही है। पार्टी ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द न्याय सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस इस मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई नहीं करती है, तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज करेगी। फिलहाल यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी है।

Read More News

सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, दी शुभकामनाएं सरकारी आवास पर हुई मुलाकात, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे...

उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार...

Read More