पलामू में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन

विचारों की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : कर्मवीर सिंह

News Saga Desk

पलामू | भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पलामू महाराजा पैलेस में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्रहित के संकल्प को लेकर मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और स्वाभाविक रूप से उसका दायित्व भी व्यापक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति निष्ठा, वैचारिक स्पष्टता, सेवा भाव और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, सेवा और राष्ट्र समर्पण को मजबूत करने का अभियान है। प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा के साथ-साथ व्यावहारिक कार्ययोजना से भी अवगत होते हैं।

वहीं जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सेवा भाव और जनसंपर्क के प्रति अधिक जागरूक एवं सक्रिय बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को जनहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कर्मवीर सिंह ने कहा कि विचारों की मजबूती ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होती है और इसी आधार पर संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल होता है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विधायक आलोक चौरसिया एवं शशिभूषण मेहता, पूर्व विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, पुष्पा देवी, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More News

पलामू में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक और संगठनात्मक मार्गदर्शन

पलामू | भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पलामू महाराजा...

Read More