भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का आगाज, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का दिया गया संदेश

NEWS SAGA DESK

पटना:- भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भोजपुर जिले के धनुपरा स्थित रॉयल विज़न क्लब रिसॉर्ट में शनिवार को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया।

उद्घाटन से पूर्व उन्होंने मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाला वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित बनाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प ही भाजपा की राजनीति और कार्यसंस्कृति का मूल आधार है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं में सेवा, संस्कार, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशिक्षण वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी जाती है, जिससे वे जनसेवा के क्षेत्र में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विशाल प्रशांत, महेश पासवान, राकेश ओझा, पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना देवी, जिला प्रभारी राकेश सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता, जनसंपर्क, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल विचारों से जोड़ते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों और दायित्वों के लिए तैयार करना है।

Read More News

दहकते अंगारों पर चलकर भोलेनाथ को किया प्रसन्न, पिठौरिया में श्रद्धा और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम

रांची के पिठौरिया में आयोजित ऐतिहासिक महादेव मंडा पूजा में आस्था, तपस्या और लोक संस्कृति का अद्भुत...

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का आगाज, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का दिया गया संदेश

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भोजपुर जिले के धनुपरा स्थित...

Read More