News Saga Desk
पाकुड़ में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जिले के किताझोर गांव में पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचते एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2390 रुपये नकद बरामद हुए।
झारखंड के पाकुड़ जिले में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई शुक्रवार देर रात नगर थाना क्षेत्र के किताझोर गांव के पास की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर और 2390 रुपये नकद बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी से थाना में पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शीश मोहम्मद उर्फ राहुल शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ब्राउन शुगर बेचने के उद्देश्य से किताझोर गांव पहुंचा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता और अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को सही जानकारी नहीं दी, जिसके बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह से तो नहीं है।
No Comment! Be the first one.