कोटक, AU स्मॉल और कैपिटल-स्मॉल बैंक में निवेश करेगा HDFC

News Saga Desk

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC को कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश की मंजूरी दी है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में HDFC बैंक ने बताया कि ग्रुप की कंपनियों जैसे HDFC म्यूचुअल फंड, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, HDFC पेंशन फंड मैनेजमेंट लिमिटेड और प्रमोटर व स्पॉन्सर को इन बैंक की टोटल 9.5% हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी मिली है।

RBI ने HDFC बैंक को यह मंजूरी बीते दिन 3 जनवरी को दिया है, जो अगले साल 2 जनवरी 2026 तक मान्य है। यदि इस समय सीमा के अंदर एक्वीजीशन को अंतिम रूप नहीं दिया जाता है तो ये मंजूरी खत्म हो जाएगी। हालांकि, इस मंजूरी के तहत HDFC बैंक को यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि इन एंटीटीज में उसकी ग्रुप की कंपनियों की जॉइंट ओनरशिप किसी भी समय 9.5% से ज्यादा ना हो।

Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More