मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरपुर, बिहटा की विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का किया निरीक्षण
पटना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहटा के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले आरके शर्ट्स यूनिट के निर्माण केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही यहां तैयार किये जा रहे विभिन्न किस्म के शर्ट्स के निर्माण कार्यों को देखा और कार्यरत महिलाओं से बातचीत कर पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।
भविष्य के लिए मजबूत नींव साबित होगा प्रशिक्षण में हासिल किया गया ज्ञान : ख्यालीराम
भागलपुर, सैनिक स्कूल गणपतराय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी भागलपुर में चल रहा नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर ख्यालीराम ने कहा कि आपने यहां जो ज्ञान और कौशल हासिल किया, वह आपके भविष्य के लिए मजबूत नींव साबित होगा।
बिहार सरकार का उद्योग विभाग अपनी माटी अपना रोजगार के तहत कर रही काम
अररिया, बिहार सरकार के उद्योग विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी नीतीश मिश्रा ने रविवार को फारबिसगंज के बियाडा क्षेत्र में स्थापित उद्योग धंधों का जायजा लिया। उन्होंने शीघ्र ही फारबिसगंज में वर्षों से लंबित औरो सुंदरम इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्थापित स्टार्च फैक्ट्री के शुरू होने की अपेक्षा जताई। उन्होंने फैक्ट्री के मालिक अशोक चौधरी से फैक्ट्री शुरू किए जाने के मसले को लेकर लंबी बातचीत की और फैक्ट्री शुरू करने में आ रहे अड़चनों को जाना और आश्वासन दिया कि सरकार और उद्योग विभाग की ओर से उन सभी अड़चनों को दूर कर दिया जाएगा।
समेकित जांच चौकी पर 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
नवादा, बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी नवादा जिले के रजौली में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक युवक को 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 30 बच्चों की हुई जांच
भागलपुर, जिले के तिलकामांझी स्थित मेडिफोर्ट अस्पताल में रविवार को जीवन जागृति सोसाइटी और नारायणा हॉस्पिटल कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मंगनी लाल मंडल ने राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन, 19 को होगी औपचारिक घोषणा
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की उपस्थिति में मंगनी लाल मंडल ने नौमिनेशन
*एसिड पिलाकर हत्या मामले में सांसद पप्पू यादव ने जताया गहरा दुख, पीड़ित परिवार से मिले
पूर्णिया, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर परसा वार्ड संख्या-03 में निवासी संजीव मंडल के छोटे भाई पंचन मंडल की ठेकेदार द्वारा एसिड पिलाकर हत्या कर देने की घटना को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अमानवीय बताया। इस दौरान पप्पू यादव ने पीड़ित परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत की हत्या है। ऐसा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
नालंदा जिले में लोन के नामपर ठगी करने वाला पांच साइबर ठग गिरफ्तार
नालंदा, नालंदा के आरक्षी अधीक्षक भारत सोनी के विशेष निर्देश पर कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरडीह गांव में शनिवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी के नेतृत्व में की गई।
अहमदाबाद विमान हादसे पर विधायक विद्यासागर केसरी ने जताया दुःख
अररिया, अहमदाबाद विमान हादसे पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं,
नृत्य और चित्रकला का सृजन समर कैंप हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नालंदा, जिले में सृजन संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय सृजन समर कैंप 2025 का समापन हर्षोल्लास और रचनात्मक ऊर्जा के साथ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ 38 बिहार बटालियन एनसीसी के कैप्टन राकेश रंजन पांडेय पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता वीर बहादुर सिंह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ फातिमा और पूर्व सैनिक सूबेदार नंदकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।