तेरस व अनंत चतुर्देशी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ा डाक कांवरियों का सैलाब
NewsSaga Desk
पूर्वी चंपारण | भाद्रपद तेरस व अनंत चतुर्दशी के अवसर के लिए बिहार के प्रसिद्ध अरेराज स्थित मनोकामनापूरक पंचमुखी बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव को जलाभिषेक को लिए गुरूवार को लाखो की संख्या में डाक बम कांवरियो का सैलाब उमड पड़ा है। गुरूवार को सभी डाक बम पताही प्रखंड के देवापुर स्थित बागमती और लालबकेया नदी के पवित्र संगम घाट से जलबोझी कर 2 बजे दिन से ही प्रस्थान करने लगे है। यह सिलसिला आज से कल शाम तक चलता रहेगा।
जेंडर संवेदीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अररिया | अररिया के प्लस टू हाई स्कूल आजाद अकादमी में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा चलाये जा रहे दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को जेंडर संवेदीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल
भागलपुर | जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहिबगंज बिंद टोली में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि मिथिलेश कुमार और सुरेंद्र प्रसाद सुधांशु के परिवार के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने एनडीए के बिहार बंद को बताया फ्लॉप
अररिया | बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने एनडीए के बिहार बंद को पूरी तरह असफल करार दिया।उन्होंने कहा कि बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा।
प्रधानमंत्री मोदी की माताजी के अपमान के खिलाफ एनडीए का आक्रोश, कटिहार में प्रदर्शन
कटिहार | बिहार सहित पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के प्रति असम्मानजनक टिप्पणी के खिलाफ हुंकार भर रहा है। कटिहार में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक बंदी को सफल बनाया और माँ एवं नारी सम्मान के संदेश को सशक्त रूप से समर्थन दिया।
भाजपा का बिहार बन्द बगहा में सफल रहा
पश्चिम चम्पारण(बगहा) | राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बिहार के दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर सियासत गर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपनी मां नहीं, देश की हर मां का अपमान बताया।
राजेश मुरारी बने नवादा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष , राकेश को मिला सचिव का ताज
नवादा | ।नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को कर लिया गया है। राजेश कुमार मुरारी फिर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। जबकि राकेश कुमार सचिव चुने गए हैं।
बिहार बंद का भागलपुर में रहा मिला जुला असर
भागलपुर | दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को आहुत बिहार बंद का भागलपुर में असर देखने को मिला। सुबह से ही राजग घटक दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर दुकानों और यातायात को बंद कराने में जुटे रहे।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह समर्थकों के साथ बिहार बंद को लेकर किया प्रदर्शन,दुकानों को कराया गया बंद
अररिया | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को दिए गए गाली गलौज के खिलाफ राजग के बिहार बंद को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी सड़क पर उतरे और दुकानों को बंद कराया।
बिहार बंद को लेकर एनडीए कार्यकर्ता उतरे सड़क पर,बाजार कराया बंद
अररिया | एनडीए की ओर से घोषित बिहार बंद का असर अररिया जिला में सुबह से ही है।अररिया में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में अररिया शहर सहित संपूर्ण जिले में भाजपा कार्यकर्ता बिहार बंद को सफल बनाने में लगे हैं।फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के साथ भाजपा और जदयू नेताओं का अलग अलग समूह बाजार बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे और बाजार को बंद कराया।