बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार को लिखा पत्र, कर दी विशेष सत्र बुलाने की मांग
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए तेजस्वी ने बिहार के लोगों के लिए नीतीश कुमार से एक मांग रखी है। तेजस्वी ने बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है और 85 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करते हुए विधेयक पारित कराकर उसे 9वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार तक भेजने की भी मांग की है।
एनडीए सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सम्राट चौधरी
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर गुरूवार काे लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार जेपी के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Bihar Domicile Policy पर पटना में छात्रों का हल्ला बोल, 90% डोमिसाइल की मांग, CM आवास कूच
आज संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर पटना कॉलेज से डोमिसाइल लागू करो’ आंदोलन शुरू हो गया है। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में हजारों छात्रों इसमें शामिल हैं।
प्रशांत किशोर पर लगा मानहानि का आरोप, JDU नेता अशोक चौधरी ने दायर किया मुकदमा
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ JDU के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दरअसल अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर पर यह आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर ने यह बयान दिया है कि अशोक चौधरी ने अपनी बेटी को लोकसभा का टिकट दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को इन्होंने रिश्वत दी थी।
मुख्यमंत्री ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, परिसर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना जिला अंतर्गत बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है।
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में हलचल तेज, ओवैसी का AIMIM हो सकता है शामिल, पर है कुछ शर्ते
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक गर्माहट भी तेज होती जा रही है। इस बार चुनावी समर में एक नया ट्विस्ट AIMIM लेकर आई है। न्यूज 18 के अनुसार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होने की पेशकश तो की है
नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 47 एजेंडों पर लगी मुहर, रोजगार पर लिया गया अहम फैसला
बिहार में आज नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगाई गई वहीं राज्यवासियों के लिए कई अहम फैसले लिए गए वहीं बैठक में रोजगार के पद भी सृजित किए जाने को लेकर स्वीकृति दी गई है।
तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को कहा विष वृक्ष, एक्स पर शेयर किया पोस्टर
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे की पोल खोलने में जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के द्वारा एनडीए की सरकार को निशाने पर लेते हुए पिछले 20 साल के कार्यकाल की पोल खोलकर रख दी है।
बिहार में एटीएफ पर वैट 4% करने से एयरप्लेन की संख्या दुगनी हो जाएगी: सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए विमान ईंधन- एभिएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ ( एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी है। यह कदम बिहार में हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन देने और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बिहार में मौसम का कहर, तूफान और बारिश ने ली 7 लोगों की जान
बिहार के सिवान जिले में सोमवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जिले में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं और मूसलधार बारिश के कारण अलग- अलग जगहों पर 7 लोगों की जान चली गयी। कुछ लोगों पर पेड़ गिरा तो कुछ दीवार या छत के नीचे दब गए।