प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने प्रस्तावित बिहार दौरे में राज्य को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह 10:25 बजे गयाजी पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 10:50 बजे बोधगया हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 10:55 बजे गयाजी हेलीपैड से सभास्थल के लिए रवाना होंगे।
Bihar Politics: हसनपुर में तेजप्रताप के बाद राजद की रणनीति, रेस में सबसे आगे ये नेता
समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेज प्रताप यादव को राजद ने निष्कासित कर दिया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें यहां से अपना उम्मीदवार नहीं बनाएगी। अब यादव बाहुल्य इस सीट से राजद के सामने साफ-सुथरे उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाने की चुनौती है।
PM Awas योजना में घोटाला: किस्त लेकर घर न बनाने वाले 413 लाभार्थियों की पहचान, कार्रवाई जल्द
जिले में आवासविहीन लोगों को पीएम आवास (PM Awas Yojana 2025) उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2016 से 2021-22 में पीएम आवास बनाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई गई थी। राशि लेने के बाद भी 413 आवासों को लाभुकों के द्वारा अब तक पूरा नहीं किया गया है।
Bihar Politics: जमुई में तेजस्वी यादव बोले—‘कोई भी ताकत नीतीश-भाजपा सरकार को नहीं बचा पाएगी’
वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम गुरुवार को शेखपुरा के तिनमुहानी, चांदनी चौक, घोंघसा होते हुए जमुई के सिकंदरा पहुंचे।
बिहार के हाजीपुर में एक-47 मामले में एनआईए की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बिहार में वैशाली जिला मुख्यालय के हाजीपुर में बस स्टेंड संचालक राजू राय के घर सुबह 4.30 बजे छापेमारी की है।
बिहार के पहले सिक्स लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का प्रधानमंत्री 22 अगस्त को करेंगे उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जिसमें वे पटना, गया और बेगूसराय का भ्रमण करेंगे। इसी क्रम में वे बेगूसराय में गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे।
JDU की राह अलग, मगर चिराग पासवान को मिला लालू के सहयोगी का साथ; अध्यक्ष ने कहा– “CM फेस बनाइए”
बिहार की सियासत इन दिनों और ज्यादा गरमा गई है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में किया गया। नेताओं ने अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
मोदी सरकार के बिल पर प्रशांत किशोर का समर्थन, कहा- “जेल में रहकर सत्ता नहीं चलाई जा सकती”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन विधेयक पेश किया, इसमें प्रस्ताव है कि यदि किसी मौजूदा मंत्री, मुख्यमंत्री या यहां तक कि प्रधानमंत्री को पांच साल या उससे अधिक की जेल की सजा वाले अपराध के लिए लगातार 30 दिनों तक गिरफ्तार या हिरासत में रखा जाता है तो उन्हें एक महीने के भीतर अपना पद गंवाना पड़ सकता है।
बिहार दौरे पर PM मोदी, मुजफ्फरपुर को देंगे बड़ा उपहार, बोधगया में होंगे उद्घाटन
एसकेएमसीएच परिसर में बने होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम बोधगया से वर्चुअल माध्यम से होगा।
2.82 लाख से ज्यादा मतदाता सूची से हटे, मुजफ्फरपुर में नाम जोड़वाने की आखिरी तारीख नज़दीक
जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों से मृत, दोहरी प्रविष्टि, स्थानांतरित और मतगणना प्रपत्र नहीं भरने वाले 2 लाख 82 हजार 845 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। हालांकि, एक सितंबर तक जो वैध मतदाता हैं, वे अपना नाम जोड़ने के लिए दोबारा प्रपत्र 6 भर सकते हैं।