‘मतदाता अधिकार यात्रा को जनता का समर्थन’, मुकेश सहनी ने भाजपा पर साधा निशाना
विकासशील इंसान पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि मतदाता अधिकार यात्रा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। जिस तरह से लोग एसआईआर को लेकर सड़कों पर आक्रोश दिखा रहे हैं, उससे साफ है कि अब बिहार में जनता वोट चोरों को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी में है।
भागलपुर: मोहनपुर में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उद्योग विभाग को 97 एकड़ जमीन आवंटित
गोराडीह के मोहनपुर में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर के लिए आवश्यक 97 एकड़ जमीन अब उद्योग विभाग को मिल गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस जमीन का ट्रांसफर कर दिया है।
बिहार के बेगूसराय में होमगार्ड जवानों की बस पलटी, 20 जवान घायल, एक महिला की मौत
बिहार में बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या (एनएच)- 31 पर 54 होमगार्ड से भरी बस बुधवार सुबह गड्ढे में पलट गई, जिससे सभी होमगार्ड जवान घायल हो गए हैं।
पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे को मिला राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 का दर्जा
बिहार की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक पटना–पूर्णिया एक्सप्रेस-वे को केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेस-वे का दर्जा प्रदान कर दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर इस एक्सप्रेसवे को नेशनल एक्सप्रेस-वे-9 (NE-9) घोषित किया गया है।
बिहार चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, पूर्व IPS आनंद मिश्रा और कई दिग्गज नेताओं ने थामा BJP का दामन
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा और राज्य की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा भी भाजपा में शामिल हुईं।
बिहार: प्रतियोगी परीक्षा शुल्क हुआ 100 रुपये, राजगीर में खुलेंगे फाइव स्टार होटल
बिहार सरकार ने राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की नियुक्तियों के लिए केवल 100 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
जन सुराज पार्टी ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए बनाया संगठन, अब हर चालक को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ
जन सुराज पार्टी के पाटलिपुत्र कार्यालय में जन सुराज ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक महासंघ की राज्य कमेटी की पटना जिला इकाई का गठन किया गया। महासचिव नवीन मिश्रा, अध्यक्ष नथुनी साव और संयोजक सुनीत कुमार की उपस्थिति में शशि कपूर चौरसिया अध्यक्ष और रंजन पांडेय महासचिव चुने गए।
गयाजी में दशरथ मांझी के परिवार को मिलेगा नया घर, राहुल गांधी ने सौंपी चाबी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार की शाम गयाजी शहर के खालिस पार्क में आयोजित कांग्रेस मतदाता अधिकार यात्रा की जनसभा में माउंटेन मैन दशरथ मांझी के परिजनों को घर की चाबी दी।
बिहार चुनाव 2025: महिला वोटरों को साधने के लिए CM नीतीश का नया दांव, शुरू किया ‘सुशासन का सार-आपके द्वार’ अभियान
सुशासन का सार-आपके द्वार अभियान के तहत रविवार को महिला जदयू प्रकोष्ठ की 40 टीमें रवाना हुईं। इन टीमों को प्रदेश जदयू कार्यालय से एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
20 अगस्त को पटना मेट्रो का पहला ट्रायल रन, प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगी स्पीड व सुरक्षा जांच
पटना मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 20 अगस्त से मेट्रो का ट्रायल शुरू किया जाएगा। पहले 15 अगस्त से ही ट्रायल शुरू होना था, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण ट्रायल शुरू नहीं हो सका।