बिहार में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी ताबड़तोड़ गोली
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फतुहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो युवकों पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात के बाद अपराधी युवकों की बाइक, मोबाइल, सोने की चेन और ब्रेसलेट भी लूटकर फरार हो गए।
सीतामढ़ी में CBI का छापा, ग्रामीण बैंक के कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिलें में सीबीआई ने ग्रामीण बैंक के एक शाखा प्रबंधक और एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामला पीएमईजीपी सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत लेने का था। इस मामले के बाद बैंककर्मियों में पूरी तरह से हड़कंप मच गया है।
नीतीश सरकार ने उच्च जाति आयाेग एवं अनुसूचित जनजाति आयाेग का किया गठन
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने शुक्रवार को सवर्ण जातियों के विकास के लिए उच्च जाति आयोग का गठन किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से अनुसूचित जनजाति आयोग का भी गठन किया गया है।
प्रधानमंत्री पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से रोड शो के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में करेंगे बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर शाम 4.30 बजे पटना पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के नेताओं ने उनकी अगुवानी की।
घरेलू विवाद में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की गला काटकर की हत्या
बिहार के बक्सर के कृष्णाब्रह्ना थाना क्षेत्र के अरक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है।
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह के नेतृत्व में चलाया गया हर घर तिरंगा कार्यक्रम
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपना अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस का हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सजौर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।
प्रधानमंत्री के बिहार दौरे में आंशिक परिवर्तन, तय समय से एक घंटा पहले पहुंचेंगे पटना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे में आंशिक परिवर्तन किया गया है। वो अब अपने तय समय से एक घंटे पहले पटना पहुंचेंगे। उनके सभी कार्यक्रम भी एक घंटा पहले होंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर सुरक्षा सख्त, यायातायत व्यवस्था में बदलाव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर गुरुवार, यानी 29 मई को पटना आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला बिहार दौरा है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त की गई है। प्रधानमंत्री 29 मई को पटना में एक साथ कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री ने 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में जेती लाने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन 6 लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर जाकर जायजा लिया।
तेजस्वी यादव के बेटे का नाम ‘इराज’, लालू ने खुद पोस्ट कर बताया अर्थ
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। आज यानी बुधवार को उनके पिता लालू यादव ने X पर पोस्ट कर बच्चे की नाम की जानकारी दी है। लालू यादव ने लिखा- ‘हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम इराज हमने और राबड़ी देवी ने रखा है।