बिहार में जमीन रजिस्ट्री के नए नियम कल से लागू: भू माफियाओं पर कसेगा शिकंजा
बिहार में कल यानि 1 जुलाई से जमीन रजिस्ट्री के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल निबंधन विभाग जालसाजों पर लगाम कसने के लिए कल से रजिस्ट्री को लेकर 4 नए नियम लागू करने जा रहा है। इससे फर्जी दस्तावेजों और गलत पहचान से होने वाले गोरखधंधे पर रोक लगाया जा सकेगा।
आज जारी हो सकती है 10,322 शिक्षकों की तबादला सूची: कक्षा 6 से 12 तक के ट्रांसफर, महिला शिक्षकों को मिलेगी विशेष सुविधा
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग आज लिस्ट जारी कर सकता है। सोमवार को कुल 10,322 शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी।
बिहार में आकाशीय बिजली का कहर: 5 लोगों की मौत
बिहार के भोजपुर, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वहीं, गया के इमामगंज में लगुराही वाटरफॉल में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया। तेज बहाव में 6 लड़कियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
वक्फ कानून हटाने की तेजस्वी की बात पर बवाल, भाजपा ने किया तीखा विरोध
भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो वक्फ संशोधन अधिनियम को हटा दिया जाएगा।
फारबिसगंज बाजार समिति के दुकानों में लगी आग,घंटों मशक्कत बाद पाया गया काबू
अररिया, फारबिसगंज के विघटित कृषि उत्पादन बाजार समिति के दुकानों में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से कई दुकान जलकर राख हो गए।
बाजार समिति परिसर स्थित मसाला और फल की दुकानों में भीषण अगलगी की घटना घटित हुई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है।आगजनी में दो दुकानें जलकर राख हो गई। हलदर दास पिताः उमेश दास की मसाला दुकान और टुनटुन भगत की दुकान और बंटी चौधरी फल और संबंधित सामग्री बिक्री वाली दुकान में आग लगी।आगजनी में फैयाज अंसारी की दुकान भी जलकर स्वाहा हो गया।
वक्फ और संविधान दोनों को बचना जरुरी : सलमान खुर्शीद
पटना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रविवार को पटना पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वक्फ और संविधान दोनों को बचना जरुरी है। हमारे देश की सांप्रदायिक सद्भावना और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे आज वक्फ कानून के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं।
भाई के सामने नाबालिग से किया दुष्कर्म,एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां भाई के सामने ही नाबालिग बहन से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
बताया गया कि पीड़िता अपने भाई के साथ बाईक पर सवार होकर बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान बाईक को रोक कर उसे उतारने के बाद दुष्कर्म किया गया। घटना चैलाहां चौक से फुलवार जाने वाले मुख्य मार्ग में बरवाडीह पुल के समीप की बतायी गई है।
नालंदा में PK का सियासी वार: नीतीश को कहा ‘बाय-बाय’, तेजस्वी ‘कट्टा वाले’, मोदी से भी बनाई दूरी
‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत आज जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नालंदा और नवादा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने नालंदा जिले के एकंगसराय स्थित श्री सुखदेव हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।
बिहार चुनाव में INDIA गठबंधन से नाराज़ JMM, सीट न मिलने पर बोली- हर हाल में लड़ेंगे चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है, लेकिन इसमें झामुमो को कोई सीट नहीं दी गयी है। इससे झामुमो नाराज है और पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह हर हाल में बिहार में चुनाव लड़ेगी।
ओवैसी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: कहा- बिहार में चुपचाप लागू किया जा रहा NRC
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आयोग राज्य में चुपचाप नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) जैसी प्रक्रिया को लागू कर रहा है।