डोमिसाइल नीति पर छात्रों का हल्लाबोल: CM आवास घेराव को लेकर उमड़ा जनसैलाब, बारिश में भी डटे रहे छात्र, 5 जून को भी किया था प्रदर्शन
पटना में स्टूडेंट्स सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल और पारदर्शिता लागू करने की मांग कर रहे हैं। स्टूडेंट्स गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, मछुआ टोली, हथुआ मार्केट होते हुए गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाक बंगला होते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले हैं।
रक्सौल में 5 नाबालिग लड़का व लड़कियो का किया गया रेस्क्यू, दो मानव तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, नेपाल से मानव तस्करी कर भारत लाये जा रहे 05 नाबालिग बच्चों (03 लड़कियां, 02 लड़के) को एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई ने रक्सौल बॉर्डर से रेस्क्यू किया है।
28 बोतल विदेशी शराब के साथ सुपौल का रहने वाला तस्कर गिरफ्तार
अररिया, जिले की बसमतिया थाना पुलिस ने 28 बोतल विदेशी शराब के साथ बीती देर रात एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।
राजेंद्र चौधरी के निधन पर मंत्री समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
अररिया प्रखंड के फुलवारी गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के असामयिक निधन पर भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में मृतात्मा के शांति हेतु एक मिनट का मौन धारण किया गया। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल के आवास पर आयोजित शोकसभा में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री विजय मंडल ने भाग लिया।
राष्ट्रीय डाक एवं चिकित्सक दिवस पर ग्रामीण चिकित्सक को सम्मान
अररिया, फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को राष्ट्रीय डाक एवं चिकित्सक दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया।स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डाक दिवस पर जहां डाकिया संतोष कुमार मंडल को सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब ने सेवा कार्य के साथ किया नए सत्र की शुरुआत
पूर्वी चंपारण, ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने सत्र 2025 -26 की शुरुआत चरखा पार्क में डायबिटीज जांच कैंप लगाकर किया। मौके पर नए सत्र के अध्यक्ष अशोक जायसवाल,सचिव सच्चिदानंद पटेल तथा कोषाध्यक्ष सुधांशु रंजन ने अपना पदभार ग्रहण किया।मंगलवार को कल्ब द्धारा किये गये सेवा कार्य के दौरान 43 लोगों को मुफ्त डायबिटीज जांच किया गया। जांच शिविर का आयोजन लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक, गांधी कांप्लेक्स के लायन सदस्य पंकज कुमार के सौजन्य से किया गया।
डीएम-एसपी ने समारोह में 434 नवनियुक्त सिपाहियों को दिया नियुक्ति प्रमाण पत्र
अररिया हरियाबाड़ा स्थित नवनिर्मित पुलिस केंद्र में मंगलवार को समारोह आयोजित कर डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार ने नयनियुक्त 434 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
नवनियुक्त 434 सिपाहियों में 208 पुरुष पुलिसकर्मी और 226 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। नियुक्ति पत्र पाकर पुलिसकर्मी काफी खुश नजर आए।
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
पटना, पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस सिलसिले में हवाई अड्डा थाना में मामला दर्ज किया गया है। ई-मेल में लिखा है कि एयरपोर्ट पर बम रखा गया है और वह जल्द फटने वाला है। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
जदयू ने दिया भाजपा के साथ राजनीति मजबूती का संकेत,जदयू कार्यालय में लगाया पाेस्टर
पटना, बिहार विधानसभा चुनावका समय जैसे जैसे सामने आ रहा है वैसे वैसे राजनीति दलाें की सक्रियता बढ़ने लगी है।यह सक्रियता विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष में भी नजर आने लगी है। इस बीच सत्ता पक्ष अपनी मजबूती दिखाने का संकेत दे रहा है।दरअसल पहली बार जनता दल यूनाइटेड ( जदयू) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें औपचारिक रूप से लगाई गई हैं।
जहर खाकर 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या
भागलपुर, जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर सोनू कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया।