मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय तथा पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली निर्माणाधीन टनल का मंगलावर को निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बिहार में पीएम मोदी के स्वागत में मुस्लिम महिलाएं रच रही हैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मेहंदी, कहा – आतंकियों को जवाब देने वाले पीएम का दिल से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इस खास मौके पर प्रदेशभर में उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा, लेकिन सबसे खास और भावुक तस्वीर सामने आई है रोहतास जिले से, जहां मुस्लिम महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘नरेंद्र मोदी’ लिखकर उनका स्वागत करने को तैयार हैं।
तेजस्वी यादव बने पिता, बेटे के जन्म से घर में खुशी का माहौल; तस्वीर की साझा
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर खुशियों की रौनक लौट आई है। तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। मंगलवार को उनके घर बेटे ने जन्म लिया। तेजस्वी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ‘ पर इसकी जानकारी दी और एक प्यारी-सी तस्वीर भी साझा की।
बिहार में 60 हजार शिक्षकों के स्थानांतरण की घंटी बजने को है! क्या आपका नाम रहेगा लिस्ट मे?
बिहार में सरकारी स्कूलों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। शिक्षा विभाग जल्द ही शिक्षकों के स्थानांतरण का दूसरा चरण शुरू करने जा रहा है। इस चरण में 60,226 शिक्षक शामिल होंगे, जिन्हें उनके मनचाहे जिलों में ट्रांसफर किया जा सकता है।
गोपालगंज में शादी के मंडप से दूल्हे का अपहरण! ऑर्केस्ट्रा पर लगा बैन, महिला डांसरों को छोड़ना पड़ा जिला
बिहार के गोपालगंज जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया। 23 मई 2025 की रात ऑर्केस्ट्रा के दौरान कुछ युवकों ने मंडप से ही दूल्हे का अपहरण कर लिया। घटना ने न सिर्फ शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया, बल्कि प्रशासन को भी अलर्ट मोड में ला दिया।
अपनी सुहाग की रक्षा को लेकर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा
अररिया के शहरी समेत ग्रामीण इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को अपनी सुरक्षा को लेकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की पति की लंबी आयु की कामना को लेकर वट सावित्री व्रत पर वटवृक्षों के नीचे जमा होकर पूजा अर्चना की। साथ ही रक्षा सूत्र बांधकर पति को विघ्न संकट से दूर रखने की कामना की।
नालंदा में 33 जोड़ों को दिया गया 33 लाख की प्रोत्साहन राशी
नालंदा,बिहारशरीफ। नालंदा जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में बिहार सरकार की सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत नालंदा जिले में रविवार की सुबह कुल 33 पात्र जोड़ों को विवाह प्रोत्साहन अनुदान राशि की प्रदान की गई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए श्वेता कुमारी प्रभारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, नालंदा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 9 विवाहित जोड़ों को प्रत्येक को 1,00,000 रुपये की दर से कुल 9 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 24 जोड़ों को प्रत्येक जोड़े को 1-1 लाख रुपये की दर से कुल 24 लाख रुपये की स्वीकृति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गई है।
मोतिहारी पुलिस ने 99 किलो गांजा के साथ आठ तस्कर को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिला के नेपाल सीमावर्ती हरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैनिक रोड़ कड़ियां पुल के समीप घेराबंदी कर नेपाल से पिठ्ठु बैग में रख कर लाये जा रहे 99 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत चालीस लाख रुपए आंकी गई है।
लालू यादव ने तेजप्रताप यादव काे पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित, परिवार से भी किया दूर
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही परिवार से भी तेजप्रताप को दूर कर दिया गया है। अब तेजप्रताप की पार्टी और परिवार में किसी तरह की कोई भूमिका नहीं रहेगी।
कांग्रेस पार्टी की आम सभा एवं जन चौपाल
भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा आम सभा एवं जन चौपाल लगाया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के भागलपुर कोर्डिनेटर राहुल पाण्डे, भागलपुर प्रोग्राम प्रभारी राजेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मोइज खान मौजूद थे।