स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत सरकार के विशेष अतिथि होंगे मैथिली के युवा लेखक गुंजन श्री
सहरसा, आगामी 15 अगस्त को भारत सरकार द्वारा दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मैथिली के युवा लेखक गुंजन श्री को आमंत्रित किया गया है।
एसएसबी ने नशा मुक्त भारत अभियान के अर्थात निकाला रैली
अररिया, जिले के बथनाहा स्थित एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय से एसएसबी जवानों ने गुरुवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रैली एवं ई-प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया।
नालंदा में 23दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का मंत्री ने किया बितरण
नालंदा, जिला मुख्यालय स्थित बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त बैट्री चालित 23 ट्राई साईकिल का वितरण दिव्यांग के बीच गुरूवार को किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी दिव्यांगजन अपनी असहायता के कारण पीछे न रह जाए।
डीडीसी ने जिला परिषद के योजनाओं में प्रगति लाने को लेकर की समीक्षा मीटिंग
अररिया, डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी रोजी कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद में चल रही जन उपयोगी महत्वाकांक्षी योजनाओं में प्रगति लाने को लेकर समीक्षा बैठक की।
दानापुर में बालू माफिया पर EOU की बड़ी कार्रवाई: सोन नदी किनारे 40 अवैध भंडारण जब्त, सैकड़ों पर FIR
पटना में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और जिला खनन पदाधिकारी ने बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम को सूचना मिली थी कि माफिया सोन नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर भंडारण कर रहे हैं। पुलिस बल मनेर के सुअरमरवा और चौरासी स्थित सोन नदी बालू घाट पर पहुंची।
मुख्यमंत्री ने 101 असिस्टेंट आर्किटेक्ट को सौंपी नियुक्ति पत्र, कहा– ईमानदारी से करें काम; अभ्यर्थियों ने इसे करियर का सबसे बड़ा दिन बताया
बुधवार को मुख्यमंत्री ने 101 असिस्टेंट आर्किटेक्ट (सहायक वास्तुविदों) को नियुक्ति पत्र सौंपा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित किया गया, जहां उपमुख्यमंत्री समेत बिहार सरकार के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
पायलट बनेंगे तेजप्रताप यादव, उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय की ट्रेनिंग के लिए इंटरव्यू में हुए पास
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अब सेना में पायलट बनने वाले हैं। दरअसल उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने तेजप्रताप यादव सहित कुल 18 लोगों को सफल घोषित किया है। जिसमें तेजप्रताप भी पायलट की दिए ट्रेनिंग में पास हो गए हैं।
बिहार में दिनदहाड़े अपराधियों ने युवक को मारी गोली, दोस्त के साथ लौट रहा था घर
बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। घटना भभुआ शहर के कैमूर स्तंभ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय की है जब युवक अभिषेक कुमार अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था।
बिहार पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, कॉलेज स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल, नीतीश कुमार से की मुलाकात
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ आज बिहार दौरे पर है। जहां उन्होंने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात और संक्षिप्त संवाद किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।
बिहार के रोहतास में हुए सड़क हादसे में दो की मौत
सासाराम नगर थाना के पुरानी जीटी रोड के बेदा नहर के समीप आज सुबह एक डंफर और ऑटो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।