पटना एम्स में खत्म हुई रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, 5 दिन बाद इलाज शुरू; बोले- मांगे मानी गईं, मिलेगी सुरक्षा
AIIMS में डॉक्टरों का हड़ताल समाप्त हो गया है। बीते 5 दिन से डॉक्टर हड़ताल पर थे। AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर के मुताबिक, हड़ताल अभी सिर्फ 10 दिनों के लिए रोकी गई है ताकि मरीजों को देखा जा सके। रेजीडेंट डॉक्टरों ने मरीजों की देखभाल और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
पटना को मिलेंगे दो नए आकर्षण: वेस्ट से वंडर थीम पार्क और डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव पार्क, CM ने किया शिलान्यास
पटना के बांस घाट में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वेस्ट टू वंडर थीम पार्क और राजेंद्र प्रसाद बिहार गौरव पार्क का शिलान्यास किया। दोनों प्रोजेक्ट का उद्देश्य राज्य के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना है।
शिक्षा मंत्री का ऐलान: जल्द आएगी TRE 4 वैकेंसी, 78,000 स्कूलों में शिक्षकों की जरूरत का आकलन जारी; 85% अभ्यर्थी होंगे बिहार से
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज JDU कार्यालय में जनता दरबार के दौरान कहा कि जल्द ही TRE 4 (Teacher Recruitment Exam) के तहत होने वाली नियुक्तियों की जानकारी BPSC को भेजी जाएगी।
दरभंगा में छात्र की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह से नाराज़ ससुर पर आरोप
दरभंगा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र की हत्या उसके ही ससुर ने कर दी। छात्र की हत्या हॉस्टल के मुख्य द्वार पर गोली मारकर कर दी गई, जिसके बाद नाराज छात्रों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीट दिया।
बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां
बिहार में इन दिनों गंगा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और समस्तीपुर तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार जा चुका है। इससे कई इलाकों में पानी अब घरों में घुसने लगा है। मौसम विभाग ने पटना में आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में 36 प्रस्तावों को मंजूरी, मानदेय बढ़ोतरी समेत कई योजनाएं शामिल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुए कैबिनेट की बैठक में कुल 36 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें कई मुख्य मुद्दें प्रस्तावित किये गए। इस अहम फैसलों में शिक्षकों का मानदेय को दोगुना करने के साथ ही रसोइया और रात्रि प्रहरी का मानदेय बढाने पर भी मंजूरी दी गई है।
गया में छापेमारी टीम पर बदमाशों का हमला, ASI का सिर फोड़ा
बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच बड़ी खबर बिहार के गया जी जिले से है। जहां जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। अपराधियों ने इस बार सीधा पुलिस की टीम पर हमला बोला है। इस घटना में SI का सिर फट गया है।
बिहार में डोमिसाइल नीति लागू, TRE-4 और TRE-5 शिक्षक बहाली में 85% आरक्षण
राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि शिक्षा विभाग के अधीन अध्यापक नियुक्तियों में 98 प्रतिशत सीट बिहार के लोगों के आरक्षित होंगी। राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति स्थानांतरण अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2025 की मंजूरी दे दी।
रोहतास से शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा, खड़गे रहेंगे साथ; 7 अगस्त को INDIA गठबंधन की बैठक का एलान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोमवार को पटना में पीसी की। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि 10 अगस्त से उनकी यात्रा रोहतास से शुरू होगी। पहले दिन आम सभा होगी, उसके बाद यह यात्रा औरंगाबाद आएगी। औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र जो मेरा क्षेत्र पड़ता है, वहां रात्रि विश्राम होगा।
SIR पर चिराग पासवान का बयान: विपक्ष की आपत्तियों के कारण जरूरी हुआ पुनरीक्षण, NDA को नहीं होगा कोई नुकसान
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक गलियारों में उठ रहे सवालों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि इस बार SIR की प्रक्रिया विपक्ष की मांगों और आरोपों के चलते शुरू की गई है।