पटना AIIMS में OPD-आईपीडी सेवा ठप: बारिश में डॉक्टर्स की हड़ताल, FIR वापसी की मांग तेज; IGIMS-PMCH के चिकित्सक भी समर्थन में
पटना एम्स में लगातार बारिश के बीच चौथे दिन भी जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर्स का हड़ताल जारी है। जूनियर डॉक्टर्स ने आज से आईपीडी और ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह से बाधित कर दी है।
जीतन राम मांझी की पहल रंग लाई: गुरपा स्टेशन पर अब रुकेगी जम्मूतवी एक्सप्रेस
क्षेत्र के विकास में मेरी हर संभव प्रयास जारी रहेगा। क्योंकि क्षेत्र के लोगों से मेरा लगाव राजनीत की बुनियाद से है। आपके साथ मेरा सहयोग रहेगा। आपके लिए मेरा घर एवं मंत्रालय सदैव खुला है। हम आपकी सेवा के लिए हर वक्त तैयार है।
पटना में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन: DM-SSP की निगरानी में बनी 9 टीमें, सड़कों से हटाया जाएगा कब्जा
राजधानी की सड़कों पर निर्बाध यातायात के लिए एक बार फिर विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर सोमवार से अभियान शुरू किया जाएगा। इस चरण में यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इसके लिए नौ टीमें बनाई हैं।
बिहार के भागलपुर में नदी में गिरा वाहन, पांच कांवड़ियों की मौत
बिहार में भागलपुर जिले के बेलथ महतो स्थान से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर रविवार देर रात बरसाती नदी में पिकअप वैन के गिरने से 5 कांवड़ियों की मौत हो गई।
निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक ने एसआईआर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
अररिया | समाहरणालय स्थित परमान सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष पर्यवेक्षक भरत खेड़ा की अध्यक्षता में जिलान्तर्गत सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार भी उपस्थित थे।
बिहार सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है : मनीष वर्मा
पटना | पटना के ज्ञान भवन में रविवार को बिहार बिजनेस महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसका जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर मनीष वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ।
नरपतगंज में सांसद और विधायक ने की करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
अररिया | नरपतगंज में सांसद प्रदीप कुमार सिंह और स्थानीय विधायक जयप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीण सड़कों का यह विस्तृत नेटवर्क अब लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा, व्यापार में सरलता और आपातकालीन सेवाओं तक तेज़ पहुँच सुनिश्चित करेगा।
सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलटा,ग्रामीणों में लूटने की मची होड़
अररिया | बथनाहा थाना क्षेत्र के मिथिला पब्लिक स्कूल के आगे नेपाल को जोड़ने वाली फारबिसगंज जोगबनी मुख्य सड़क मार्ग में सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलट गया।हालांकि बीती देर रात टैंकर संख्या डब्लूबी19पी/3933 पलटी थी,जिसमें वैशाली जिला के रहने वाले ड्राइवर मो. नजीम पिता मो.हनीफ बुरी तरह घायल हो गये थे और उन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।गाड़ी की स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ और गाड़ी पलट गई थी।
एशियाई रग्बी चैंपियनशिप से बिहार बनाएगा नई पहचान : राहुल बोस
पटना/राजगीर | बिहार खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पड़ाव पर खड़ा है। 9 और 10 अगस्त को राजगीर में पहली बार अंडर-20 एशियन रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस पर रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि इस आयोजन से रग्बी को नई पहचान मिलेगी और बिहार का खेल मानचित्र पर एक नया मुकाम स्थापित होगा।
शिविर लगाकर नगर विधायक ने किया कांवरियों की सेवा
भागलपुर | भागलपुर के कचहरी चौक पर श्रावणी मेले को लेकर नगर विधायक अजीत शर्मा ने रविवार काे सेवा शिविर लगाया । इस दौरान विधायक शर्मा डाक बम कांवरियों की सेवा कर धार्मिक भावना का परिचय दिया। विधायक ने कांवरियों के बीच फल और शरबत का वितरण किया।