मुजफ्फरपुर में मंदिर हटाने के विरोध में VHP ने किया बंद का ऐलान, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू
बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मंदिर हटाने के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने 21 मार्च को बंद का ऐलान किया है। इस बंद को विभिन्न हिंदू संगठनों का समर्थन मिल रहा है। साथ ही इसे लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी के मामा को मारी गोली
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी के मामा मलिक सहनी को गुरुवार देररात गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। यह घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव स्थित भगवती स्थान चौक की है।
बिहार दिवस पर BJP का मेगा प्लान, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत राज्य की संस्कृति की जाएगी प्रदर्शित
भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार बिहार दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की योजना बना रही है। पार्टी ने इस दिन को खास बनाने के लिए देशभर में बिहार की समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया है। इसे लेकर भाजपा ने एक मेगा प्लान तैयार किया है
विधानपरिषद में बढ़ते अपराध पर सत्तापक्ष और विपक्ष में जबरदस्त भिड़ंत, CM ने किया RJD पर हमला
बिहार विधानपरिषद में आज अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सत्ता पक्ष ने भी राजद को निशाने पर लिया, खासकर लालू-राबड़ी राज पर तीखा प्रहार किया।
8 साल बाद इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित करने पर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पर लगा 5 लाख का जुर्माना
पटना उच्च न्यायालय ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) पर एक बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने 8 साल बाद इंटर साइंस का रिजल्ट घोषित करने पर परीक्षा समिति पर जुर्माना लगाया है। अदालत ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को 5 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की दिनदहाड़े हत्या, जानिए कहां का है मामला
बिहार से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि राज्य में अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर पहले ही विपक्षी दल सरकार को घेर रही है।
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव से ED कर रही पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें
लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। पटना स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में सुबह 11 बजे से उनकी पूछताछ जारी है। इससे पहले, मंगलवार को राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से भी सवाल-जवाब किए गए थे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल में 19838 पदों पर बंपर बहाली, जानिए कैसे करे अप्लाई
बिहार पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए 19838 पदों बहाली निकाली है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
दारोगा हत्याकांड में DIG का बड़ा एक्शन, SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों पर लिया ये एक्शन
बिहार के अररिया जिले में पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर अब बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नरपतगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की थी।
विधानसभा के बाहर विपक्षी दलों का हंगामा, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग
बिहार विधानमंडल के 11वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर RJD, कांग्रेस और वाम दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें सरकार के सामने रखते दिखे।