पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव पहुंचे ईडी दफ्तर, पूछताछ जारी
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। मंगलवार सुबह 10 बजे उन्हें पटना स्थित ईडी दफ्तर में पेश होना था। राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं।
रेल मंत्री का बड़ा ऐलान- दुनियाभर में पहचान बनाएंगे मेड इन बिहार रेल इंजन, विदेशों में होगा निर्यात
अब दुनिया भर में मेड इन बिहार की चर्चा होने लगी है। छपरा का मढ़ौरा स्थित रेल कारखाना, जहां पर बने रेल इंजन बहुत जल्द विदेशों में निर्यात किए जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में इस बात का खुलासा किया कि बिहार के मढ़ौरा कारखाने में तैयार होने वाले लोकोमोटिव का निर्यात जल्द ही शुरू होने वाला है।
मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर के घर पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी; इलाके में दहशत
मुजफ्फरपुर में फिर एक बार बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास हुई, जहां एक प्रसिद्ध यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल में विपक्ष का हंगामा, सदन में उठाया यह मुद्दा
बिहार विधानसभा का सत्र आज से शुरू हुआ है, होली की छुट्टी के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विपक्ष के विधायक अपनी बात रखने के लिए खड़े हो गए।
बिहार में बनेगा एक और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, नीतीश सरकार जल्द केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव; एयर कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा कदम
बिहार सरकार राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसकी एक झलक 3 मार्च को पेश किए गए बजट में भी देखने को मिली, जब सरकार ने 7 नए एयरपोर्ट के निर्माण का प्रस्ताव रखा। सूत्रों के मुताबिक, अब राज्य सरकार बेगूसराय में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। हालांकि, अंतिम निर्णय मंत्रालय को लेना है।
गंगा जल प्रदूषण मामले में इन 2 कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज, 1 करोड़ का लगा जुर्माना
बिहार की राजधानी पटना में गंगा जल को प्रदूषित करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में 2 कंपनियों एमएस तोशिबा वाटर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और ईएनएस इंफ्राकॉन के खिलाफ कदमकुआं थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जमीन के लिए दामाद ने ससुराल में चलाई गोली, गिरफ्तार
पटना में एक दामाद ने अपनी ससुराल में जमीन हथियाने के लिए फायरिंग कर दी। घटना मंगलवार देर रात ही है। इसका सीसीटीवी बुधवार को सामने आया है। फुटेज में आरोपी को कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग करते हुए दिख रहा है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
CM नीतीश ने मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, TBM ब्रेक थ्रू का बटन दबाकर किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने पटना स्टेशन के पास थर्ड टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) ब्रेक थ्रू का बटन दबाकर शुभारंभकिया।
लैंड फॉर जॉब : CBI से जुड़े मामले में लालू के बेटे तेज प्रताप व बेटी हेमा को जमानत
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में आरोपित और बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी बेटी हेमा यादव को जमानत दे दी है। स्पेशल जज विशाल गोगने ने दोनों को पचास-पचास हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दिया है।
25 से 31 मार्च के बीच आ सकता है रिजल्ट, फेल होने पर मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 17 से 25 फरवरी 2025 तक मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। परीक्षा के समापन के बाद बीएसईबी ने आंसर-की जारी की थी, जिस पर 10 मार्च तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया गया था। आज, 11 मार्च के बाद दर्ज आपत्तियों का समाधान बोर्ड की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाएगा