तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ सकते है प्रशांत किशोर
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उदघोष यात्रा के दौरान गुरुवार को मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारो को संबोधित करते हुए अपने चुनाव लड़ने के बारे में खुलासा किया और कहा कि अगर पार्टी तय करती है तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे, पार्टी का फैसला ही अंतिम फैसला होगा।
बिहार में शराबबंदी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, सरकार बनने पर ताड़ी को करेंगे कानून से बाहर
बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। उनका आरोप है कि यह कानून न सिर्फ गरीबों की तबाही का कारण बन गया है। बल्कि पुलिस के लिए दमन का एक बड़ा हथियार भी बन चुका है।
पटना में होटल मालिक की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
पटना में एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला मालसलामी थाना क्षेत्र का है। घटना बुधवार देर रात की है। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। मौके से 2 खोखे बरामद हुए हैं। घटना रेलवे गुमटी के पास की है। जानकारी के मुताबिक संतोष अपने होटल पर बैठे थे।
RJD की सरकार बनने पर डोमिसाइल नीति, जॉब का आवेदन शुल्क माफ और आने-जाने का किराया भी देंगे– तेजस्वी यादव
इस रैली में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी युवाओं से केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष राजेश कुमार ने RTI की सरकार बनने पर युवा आयोग के गठन और युवाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। तेजस्वी यादव ने युवाओं से हाथ उठाकर 2025 में RTI की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि बिहार एक युवा प्रदेश है, जहां 18 से 25 वर्ष के लोगों की आबादी 58% है, इसलिए राज्य को एक युवा मुख्यमंत्री की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाख परिवारों को 1200 करोड़ की राशि का मुख्यमंत्री ने किया हस्तांतरण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि का माऊस क्लिक कर एकमुश्त हस्तांतरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं।
विधायक गोपाल मंडल पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा
जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल पर लाल बहादुर सिंह ने उनके खरीदगी जमीन पर किए गए अवैध कब्जा नहीं हटाने को लेकर सपरिवार 30 मार्च को तिलकामांझी चौक पर दिन के 11:00 बजे आत्मदाह करने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी को आवेदन दिया है।
ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में 2 करोड़ के कर्ज में डूबा युवक, फिर उठाया खौफनाक कदम
बिहार के बांका जिले में ऑनलाइन गेमिंग ने एक युवक की जान ले ली। दरअसल यहां एक युवक ने गेम में करोड़पति बनने के सपने देखे, लेकिन भारी कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर ली। घटना बांका शहर के विजयनगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुशांत के रूप में हुई है।
बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
बिहार के वैशाली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों की जान ले ली, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया। हादसा मुजफ्फरपुर और वैशाली की सीमा पर स्थित फकुली थाना क्षेत्र में हुआ।
70वीं बीपीएससी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 7 मार्च को फिर होगी बहस
70वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर उसे फिर से आयोजित किए जाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई आगामी 7 मार्च को पटना हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ करेगी।
नीतीश सरकार ने बजट में की महिलाओं के लिए अहम घोषणाएं, हॉस्टल से लेकर पिंक टॉयलेट तक हैं शामिल
बिहार विधानसभा में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025-2026 का बजट पेश किया गया। इस बजट में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के लिए 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। कहा जा रहा है कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।