बिहार को मिलेगी बाढ़ से मुक्ति, केंद्र सरकार ने तीन अहम परियोजनाओं को दी स्वीकृति
बिहार में बाढ़ की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बिहार सरकार की मांग पर केंद्र सरकार ने राज्य में बाढ़ से सुरक्षा की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति दिल्ली में मंगलवार को श्रम शक्ति भवन में हुई एक बैठक में दी गई।
बिहार में ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मी को मालगाड़ी ने रौंद डाला, हुई दर्दनाक मौत
बिहार के कटिहार-बरौनी रेलखंड पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां रेल ट्रैक की पेट्रोलिंह के दौरान एक रेलकर्मी की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी। यह दर्दनाक हादसा कटिहार जिले के मजदिया रेलवे समपार के पास हुआ, जिससे रेलवे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन, संसद की कार्यवाही में शामिल हुई मैथिली भाषा
बिहार के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जब केंद्र सरकार ने मैथिली भाषा को संसद के भाषणों के अनुवाद में शामिल करने का फैसला लिया। इस कदम से बिहार की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान मिली है और राज्य के लाखों मैथिली भाषी लोगों को गर्व महसूस होगा। इस बारे में बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी।
पटना मेट्रो पर बड़ा अपडेट, इन इलाको में शुरू होगा मेट्रो के लिए पटरी बिछाने का काम
पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर (मलाही पकड़ी से आईएसबीटी) में मार्च से पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली मेट्रो के फेज चार के तहत जिस एजेंसी ने पटरी का काम किया है, वही एजेंसी पटरी की आपूर्ति भी कर रही है। पटरी जीरोमाइल के समीप गोडाउन में पहुंच चुकी है,
पटना में जेपी गंगा पथ का होगा विस्तार, 35.5 किलोमीटर में बनेगा सिक्स लेन, पुल औऱ सड़क
पटना में जेपी गंगा पथ का दीघा से बिहटा तक 35.5 किलोमीटर में विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना के तहत चार लेन की जगह अब छह लेन का पुल और सड़क बनाई जाएगी। दीघा से शेरपुर तक गंगा पर एलिवेटेड सड़क बनेगी, वहीं शेरपुर से बिहटा तक एलिवेटेड और बांध पर सड़क बनाई जाएगी
बिहार सरकार ने मुखिया और वार्ड पार्षदों को सौंपा अनोखा काम, जहरीली शराब के अड्डों की करेंगे पहचान
बिहार सरकार ने अब मुखिया और वार्ड पार्षदों को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। पुलिस मुख्यालय ने इन सभी पंचायत प्रतिनिधियों और चौकीदारों को यह निर्देश जारी किया है कि वे जहरीली शराब के अड्डों को चिन्हित कर, पुलिस को इसकी सूचना दें। यह कदम खास
कटिहार SDPO पर कसेगा शिंकजा, पुलिस मुख्यालय से कार्रवाई की सिफारिश
बिहार के एक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पूरी पुलिस महकमे की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस मामले पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना कटिहार जिले के सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार से जुड़ी है, जिन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
आज औरंगाबाद में CM नीतीश कुमार, योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
औरंगाबाद में प्रगति यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार आ रहे हैं। वे देव प्रखंड अंतर्गत बेढ़नी गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बेढ़नी गांव को सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा को लेकर सोमवार को भी पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा देव और बेढ़नी गांव में लगा रहा।
पटना में 500 पुलिस अधिकारियों पर होगी FIR
पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को पूरे जिले के थानाध्यक्ष, एसडीपीओ और एसपी के साथ क्राइम मीटिंग की। इसमें सभी सिटी एसपी भी मौजूद रहे। मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
दीपा मांझी के MLA बनते ही बदली नक्सल प्रभावित इलाके की तस्वीर!
News Saga Desk गया। बिहार के गया का नक्सल इलाका अब हाईटेक हो रहा है। कभी इन इलाकों में नक्सलियों की बंदूकें गरजती थी, लेकिन इससे इतर यहां काफी कुछ हुए बदलाव ने नक्सली इलाके की तस्वीर बदल कर रख दी है। पहले इलाके के नाम से ही लोग खौफ खाते थे लेकिन अब लोग इसकी चर्चा करते रहते हैं। दिन में घर से नहीं निकलते थे लोग इमामगंज नक्सल प्रभावित इलाका रहा है। यहां नक्सलियों की गतिविधियां कभी इस कदर हुआ करती थी कि लोग अपने घरों से दिन में भी बाहर निकलने से गुरेज करते थे। नक्सलियों का खौफ हर किसी के सिर पर मंडराया करता था लेकिन पिछले 5 से 10 साल के अंतराल में यहां की तस्वीर बदलनी शुरू हुई। रौशन हो रहा इलाका अब इस नक्सली इलाके में हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही है। चप्पे चप्पे पर सोलर लाइट से इलाका जगमगाएगा। विकास कार्य होने से गांव के लोग भी खुश हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि अब काफी कुछ बदलाव नजर आने लगे हैं। कई कार्य अपने प्रक्रिया में है तो कुछ बड़ी योजनाएं तैयार हुई हैं। सीसीटीवी से निगरानी अब इमामगंज की निगरानी सीसीटीवी से होगी। चार दर्जन के करीब सीसीटीवी कैमरा इमामगंज के अलग-अलग इलाकों में लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि इसका डिस्प्ले पॉइंट थाना में और नगर पंचायत इमामगंज कार्यालय में होगा। नगर पंचायत के प्रतिनिधियों की सकारात्मक पहल से इमामगंज क्षेत्र में काफी बदलाव देखा जा रहा है। कई काम सांसद और विधायक फंड से भी होने शुरू हो गए हैं। पहले इमामगंज में कुछ भी नहीं था। सिर्फ नक्सली इलाके के नाम से लोग इसे जानते थे। दूसरे जगह के लोग इस क्षेत्र को पसंद नहीं करते थे। नक्सलियों की बड़ी-बड़ी घटनाएं यहां घटित हुआ करती थी। ना लाइट थी और ना सीसीटीवी और ना पढ़ने के लिए अच्छी व्यवस्था। अब यहां हाई मास्ट लाइट लग रही हैं। सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं।” खत्म हो रहे नक्सली का डर इस क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां भी सीमित होने लगी है। अब नक्सलियों की गतिविधियों का कोई भय लोगों को नहीं रहता। पहले सिर्फ नक्सलियों की घटनाओं की चर्चा होती थी लेकिन अब यहां के विकास की चर्चा होती है। हाईटेक शहर के रूप में इमामगंज विकसित हो रहा है। ऐसे में दिन से लेकर रात तक यहां आवागमन होता रहता है। 5 साल में बदला नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि भवानी सिंह बताते हैं कि पहले हमारे नक्सल इलाके इमामगंज में कुछ भी नहीं था। सिर्फ नक्सलवाद की चर्चा होती थी। 5 साल में ही काफी कुछ बदलाव हो गया है। पहले लोग इस क्षेत्र को दूसरे नजरों से देखते थे। अब उनका नजरिया बदला है। इस इलाके को हाईटेक शहर के रूप में लोग देख रहे हैं। “सम्राट अशोक भवन बन रहा है। डिग्री कॉलेज की स्थापना हो रही है। खेल मैदान बना रहे हैं. प्राथमिक अस्पताल को रेफरल अस्पताल में बदलने की मांग हो रही है। सड़के चौड़ी बन रही है. हाईटेक शहर के रूप में इमामगंज की पहचान बन रही है। पिछले 5 साल और अब में इमामगंज काफी बदलाव हुआ है।”