बिहार के इस जिले में सजेगा बागेश्वर बाबा का दरबार, 6 से 10 मार्च तक करेंगे हनुमंत कथा
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर बाबा के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड स्थित रामनगर में श्री राम जानकी मठ में बागेश्वर बाबा 6 से 10 मार्च 2025 तक हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। इस आयोजन के दौरान उनका दिव्य दरबार भी सजाया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जन्मदिन पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 59,028 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके तहत 55,845 प्रारंभिक शिक्षक, 2,532 माध्यमिक शिक्षक तथा 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ने नीलम कुमारी, रुस्तम अली, नीलू राय, अच्युत कुमार तथा दीपक कुमार तिवारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- 20 साल पुरानी खटारा सरकार नहीं चलेगी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें राजनीति, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने आज भी नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमला किया है।
अक्षरा सिंह के प्रोग्राम में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
रांची प्रसिद्ध भोजपुरी एक्ट्रेस और स्टेज परफॉर्मर अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद में जबर्दस्त बवाल मच गया। अक्षरा का डांस करीब से देखने के लिए दर्शकों की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ ने स्टेज के पास खड़ी कुर्सियां तोड़ दीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
निर्वाचन आयोग के सम्मेलन में मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल देगे व्याख्यान
भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नई दिल्ली में 04 एवं 05 मार्च को देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के आयोजित सम्मेलन में पूर्वी चंपारण जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल को व्याख्यान एवं निर्वाचन संबंधी नवाचार को साझा करने के लिए नामित किया गया है।
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से OPD सेवाएं प्रभावित, मरीजों को हो रही परेशानी
बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में PG डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। इस हड़ताल के कारण अस्पताल की OPD सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। ऐसे में फिलहाल PMCH में केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं।
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में लेफ्ट विधायकों का विरोध, हाथों में हथकड़ी पहनकर किया प्रदर्शन
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। ऐसे में पहले दिन ही विधानसभा के बाहर एक जोरदार हंगामा देखने को मिला। वाम दल के विधायकों ने विधानसभा पहुंचने से पहले एक खास प्रदर्शन किया। ये विधायक हाथों में हथकड़ी पहने हुए थे और अपने विरोध का इजहार करते हुए विधानसभा के बाहर एकजुट हो गए।
पटना से सासाराम तक ग्रीनफील्ड फोरलेन को जल्द मिलेगी मंजूरी, इन जिलों को होगा फायदा
बिहार की राजधानी पटना से भोजपुर होते हुए सासाराम तक ग्रीनफील्ड फोरलेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। केंद्रीय वित्त कमेटी की सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) से मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
दानापुर में चाकू से गोदकर महिला की हत्या
दानापुर में अपराधियों ने चाकू से गोदकर एक महिला की हत्या कर दी। शाहपुर मिडिल स्कूल के पास बगीचे में खून से लथपथ शव मिला है। डेड बॉडी पर चाकू के निशान मिले हैं। मृतका गुड़िया देवी(35) दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। पति धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुड़िया बुधवार को घर के पास ही दिवाकर सिंह के यहां काम करने गई थी।
पटना-सीएसटीएम एक्सप्रेस में पकड़ा गया फर्जी TTE, यात्रियों से वसूल कर रहा था जुर्माना
ट्रेनों में आमतौर पर टीटीई (Travelling Ticket Examiner) को टिकट की जांच करते हुए देखा जाता है और टिकट न होने पर वह यात्रियों से जुर्माना भी वसूलते हैं। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक फर्जी टीटीई को पकड़ा गया है, जो असली टीटीई की तरह ट्रेन में यात्रियों से जुर्माना वसूल रहा था।