गंगा नदी में वॉलीबॉल खेल रहे 8 युवक डूबे, 4 का मिला शव; बाकी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पटना के गांधी मैदान थाना इलाके के कलेक्ट्रेट घाट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक नाबालिग समेत 8 युवक गंगा नदी में डूब गए। ये सभी युवक टिन के डिब्बे से नदी में वॉलीबॉल खेल रहे थे। घटना सुबह करीब 9.40 बजे हुई। नाविकों ने डूब रहे युवकों को देखा और बांस फेंककर तीन को बचा लिया
नवादा में दो समुदायों के बीच झड़प, दोनों समुदाय के 7 लोगों गिरफ्तार
नवादा में आपसी विवाद में बुधवार को दो समुदायों के बीच झड़प हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, सरकार बनते ही करेंगे ये 5 काम
बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार सत्याग्रह आश्रम में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया। उन्होंने अंबेडकर वाहिनी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के माध्यम से “अंबेडकर संवाद” का आयोजन किया।
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की CM नीतीश कुमार से अहम मुलाकात, विधानसभा चुनाव से पहले चर्चाएं तेज
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजकीय अतिथिशाला में मुलाकात की। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
बिहार में आज जेपी नड्डा करेंगे BJP नेताओं के साथ बैठक, जातिगत समीकरण पर रहेगा फोकस
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के काउंटडाउन की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली में सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा ध्यान बिहार पर है। एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर का दौरा किया। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार की यात्रा पर हैं।
लैंड फॉर जॉब केस में लालू प्रसाद यादव , पुत्र तेज प्रताप और बेटी हेमा के खिलाफ समन
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस के सीबीआई से जुड़े मामले में दाखिल चार्जशीट पर आज संज्ञान लिया। स्पेशल जज विशाल गोगने ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव के खिलाफ समन जारी किया। कोर्ट ने 21 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई
बिहार में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि बिहार सरकार ने जहां एक ओर जमीन सर्वे का कार्य शुरू किया है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए अभियान भी चला रखा है।
बेर खिलाने का लालच देकर बालिका से कुकर्म, दुष्कर्मी गिरफ्तार
नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले बाघा उर्फ विकास राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 फरवरी को हुई इस घटना की जानकारी परिवार ने 24 फरवरी को पुलिस को दी। पीड़ित नाबालिक को आरोपी ने बेर का लालच देकर घर से दूर ले जाकर पोखर के पास सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी पटना, PMCH के शताब्दी समारोह में करेंगी शिरकत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यहां राष्ट्रपति 25 फरवरी को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 5,000 लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
पटना में 12 नए पावर सबस्टेशन का निर्माण, बिजली आपूर्ति क्षमता में होगा इजाफा
हर साल बिजली की बढ़ती खपत को ध्यान में रखते हुए 12 नए पावर सबस्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया गया है। इनमें पटना सदर में सात, फुलवारीशरीफ, दानापुर, फतुहा और बिहटा में एक-एक पावर सबस्टेशन बनेगा। इन सभी पावर सबस्टेशनों के लिए जमीन भी उपलब्ध हो चुकी है।