PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। यह योजना किसानों को आर्थिक सहयोग देने के लिए चलाई जा रही है
बिहार में 1 मार्च से शुरू होगा प्री-मॉनसून सीजन, हल्की बारिश के आसार
बिहार में प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत 1 मार्च से होने जा रही है, और इस दिन 13 जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के आठ जिलों के 29 शहरों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश भागलपुर शहर में 13.3 मिलीमीटर दर्ज की गई
सिवान पहुंची जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा, मनोज भारती और आनंद मिश्रा ने किया जनता से संवाद
जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा के तहत प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती शुक्रवार को सिवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाइक रैली में भाग लिया और जन सुराज पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सिवान की जनता से संवाद किया।
24 फरवरी को भागलपुर में PM मोदी की रैली, ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव
24 फरवरी को भागलपुर में PM मोदी की रैली, ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव z प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी भागलपुर के लोगों को कई सौगातें देने वाले हैं। इसके साथ ही वे 24 फरवरी को भागलपुर में रैली भी करेंगे।
पटना हाईकोर्ट में होगी 5 नए जजों की नियुक्ति, SC कॉलेजियम ने दी मंजूरी
पटना हाईकोर्ट को जल्द ही 5 नए जज मिलने वाले हैं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंजूरी दी है। बता दें कि इस कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना कर रहे थे। वहीं, पटना हाईकोर्ट में जिन अधिवक्ताओं को जज के रूप में नियुक्त किया गया है, उनमें आलोक कुमार सिन्हा, रितेश कुमार, सोनी श्रीवास्तव, सौरेन्द्र पांडेय और अंशुल राज शामिल हैं।
2 ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर,आग की चपेट में आने से जिंदा जला ड्राइवर
पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में मसाढ़ी गांव के पास 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इस घटना में एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई।
पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत 4 की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ से लौट रहा था परिवार
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत 4 लोगों की गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे सभी प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौट रहे थे।
गया में 1 करोड़ 6 लाख रुपये कैश बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बिहार के गया जिले में पुलिस ने हवाला के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपांती मोहल्ले में स्थित एक किराए के मकान पर की गई।
गया एसएसपी आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में जाली नोट का कारोबार हो रहा है।
बिहार को जल्द मिलेंगे 600 नए पुल, DPR ने पूरी की तैयारी
बिहार के ग्रामीण इलाकों में पुल-पुलिया का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग ने 613 पुल-पुलियों की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट(DPR) तैयार कर ली है, जिसे अब राज्य कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसका टेंडर जारी किया जाएगा।
बिहार में DEO से लेकर हेडमास्टर तक को बड़ा झटका, ACS एस सिद्धार्थ का नया आदेश
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सभी जिला पदाधिकारियों को एक अहम पत्र जारी करते हुए आदेश दिया है कि अब राज्य के सभी विकासात्मक कार्य बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BSEIDC) के माध्यम से ही कराए जाएंगे।