बिहार की राजनीति में हलचल: निशांत कुमार की सक्रियता बढ़ी, जदयू विधायकों के साथ हुई अहम बैठक
पटना: बिहार की राजनीति इन दिनों तेज़ी से बदलते घटनाक्रमों के बीच नई दिशा लेती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार भी अचानक राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं।
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज, रामनवमी तक बन सकती है नई सरकार
बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसके बाद यह कयास तेज हो गए हैं कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो राज्य को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।
नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज रहे मौजूद
सोशल मीडिया पर राज्यसभा में जाने की इच्छा जताने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता मौजूद रहे और उन्होंने नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं।
बिहार की राजनीती में बड़ा बदलाव, जानिए नीतीश कुमार क्यों जाना चाहते है राज्यसभा
बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्यसभा जाने की अपनी इच्छा सार्वजनिक कर दी है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे आगामी राज्यसभा चुनाव में संसद के उच्च सदन के सदस्य बनने का प्रयास करेंगे।
विराटनगर में सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना के बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज
अररिया: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नेपाल के विराटनगर स्थित चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर (सीडीओ) कार्यालय के पास मंगलवार सुबह एक संदिग्ध बम बरामद हुआ। यह स्थान बिहार के जोगबनी सीमा से सटा हुआ है।
बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा, CM नीतीश कुमार और राजद विधायकों में तीखी नोकझोंक
पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार यानी आज सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने चौकीदारों पर हुए कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया
होली से पहले बिहार लौटना महंगा: फ्लाइट किराए में भारी उछाल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग
होली पर्व को लेकर बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ के बीच फ्लाइट टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं, जबकि कई नियमित ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं।
BSSC Exam Calendar 2026 जारी: 35 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वर्ष 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग इस वर्ष विभिन्न भर्तियों के माध्यम से 35,000 से अधिक पदों को भरने की तैयारी कर रहा है।
छपरा में मंडप पूजन के साथ रामनवमी शोभा यात्रा का तैयारी शुरू
सारण | मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल बनने लगा है। आगामी भव्य शोभा यात्रा की सफलता और इसे निर्विघ्न संपन्न कराने के संकल्प के साथ शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से मंडप पूजन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
गौतम अडानी का कल झारखण्ड-बिहार दौरा, थर्मल पावर प्रोजेक्ट का करेंगे निरीक्षण
देश के जाने-माने उद्योगपति और Adani Group के अध्यक्ष गौतम अडानी 22 फरवरी को बिहार के पीरपैंती स्थित ताप विद्युत परियोजना स्थल का दौरा करेंगे।