बिहार में सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती, 14-15 अप्रैल अहम, नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस जल्द खत्म
बिहार की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच नई सरकार के गठन का समय अब बेहद करीब आ गया है। सियासी हलचल अपने चरम पर है और माना जा रहा है कि 14 और 15 अप्रैल राज्य के लिए निर्णायक दिन साबित हो सकते हैं।
नीतीश कुमार बने राज्यसभा सांसद, बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है, इस मौके पर बीजेपी और जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, शपथ के बाद नीतीश कुमार आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, संजय झा बोले-13 तारीख के बाद बनेगी नई सरकार
बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी और जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद 13 अप्रैल के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बिहार में ठेला विवाद बना खू’नी खेल: ड्राइवर की ह’त्या के बाद भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
अररिया: जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में ठेला लगाने के विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक ही घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह वारदात कृषि उत्पादन बाजार समिति के गेट संख्या दो के पास हुई।
बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान: 12 मई को मतदान, 14 मई को नतीजे
बिहार विधान परिषद की एक महत्वपूर्ण सीट पर उपचुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह सीट पिछले साल नवंबर से खाली पड़ी थी, जिस पर अब चुनावी मुकाबला तेज होने वाला है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, इस सीट के लिए 12 मई को मतदान होगा
सुपौल में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
सुपौल: जिले के प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया, बता दें कि परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है।
बिहार में 3 हजार करोड़ का निवेश: जानें किन 5 जिलों में लगेंगी नई फैक्ट्रियां
बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार कदम उठा रही है, बता दें की निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नई योजनाएं लाई जा रही हैं, जिसका असर अब जमीन पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में राज्य में करीब 3 हजार करोड़ रुपये के निवेश से नई फैक्ट्रियां स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
बिहार में बदला मौसम का मिजाज, जानें किन जिलों में बारिश और येलो अलर्ट जारी
बिहार में बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, बता दें की बुधवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में मौसम सुहावना हो गया है। कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं दिनभर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।
पटना में डबल म’र्डर से सनसनी: पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, जानें क्या है मामला
पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को कुछ ही घंटों के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर हत्या की घटनाओं ने सनसनी फैला दी। एक घटना अथमलगोला में हुई, जहां जेठ ने महिला को गोली मार दी, जबकि दूसरी घटना मोकामा में सामने आई, जहां कुदाल से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई।
बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका
बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जिसमें उनके घर में काम करने वाली नौकरानी पारो के पास भी करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी मिली है।