मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिता कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, पैतृक गांव में किया जनसंपर्क
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने पिता स्वर्गीय कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचकर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी और पत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
कोसी–मेची लिंक प्रोजेक्ट का पहला चरण शुरू, नौ जिलों में सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण को मिलेगी गति
सुपौल जिले के वीरपुर में शुक्रवार को कोसी–मेची लिंक परियोजना के पहले चरण की औपचारिक शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बनाई जा रही यह मेगा परियोजना उत्तर बिहार में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। शुरुआती चरण में कटैया पावर हाउस से होकर बहने वाली भेंगा धार के नौ किलोमीटर हिस्से की चौड़ीकरण व गाद हटाने का काम तेजी से जारी है।
बिहार में 167 नए पावर सब-स्टेशन बनेंगे, उद्योगों को 24 घंटे मिलेगी बिजली
बिहार में विकास परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ रही है और इसी कड़ी में राज्य में करीब 167 पावर सब-स्टेशन बनाने की योजना तैयार की गई है। इनके निर्माण के बाद उद्योगों और उच्च तकनीकी कार्यालयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। जानकारी के अनुसार, राज्य में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 1.80 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए गए हैं, जिसके बाद बिजली ढांचे को मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है।
बिहार विधानसभा सत्र 1 दिसंबर से शुरू, विधायकों को पहली बार डिजिटल सीटें
बिहार विधानसभा का पहला सत्र 1 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। उद्घाटन दिवस पर नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 3 दिसंबर को सेंट्रल हॉल में विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अभिभाषण देंगे।
महिला रोजगार योजना, 10 लाख महिलाओं को मिले 10–10 हजार, बाकी लाभार्थियों को 14 दिसंबर तक राशि देने का लक्ष्य
बिहार: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10–10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। सरकार द्वारा एक ही दिन में 1000 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। हालांकि अब भी कई ऐसी लाभार्थी महिलाएं हैं जिनके खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। विभाग का कहना है कि पात्र महिलाओं को जल्द ही यह भुगतान उपलब्ध करा दिया जाएगा, इसलिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, नीतीश कुमार ने 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजे 10-10 हजार रुपये
पटना। बिहार में एनडीए सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बड़ी वित्तीय पहल की है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को समयपालन और अनुशासन का निर्देश
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्य सचिवालय के कई विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
बिहार में शहरीकरण को नई रफ्तार, 11 शहरों में प्लान सिटी, सोनपुर-सीतामढ़ी में बसेंगे नए ग्रीनफील्ड टाउन
पटना। बिहार में वर्षों से ठहरे शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए नीतीश कुमार की नई सरकार बड़े स्तर पर काम शुरू कर रही है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि राज्य में 11 प्रमुख शहरों में नई सिटी (Plan City) विकसित की जाएगी, जबकि पुराने शहरों के पुनर्विकास की भी योजना तैयार हो रही है।
राबड़ी देवी के आवास खाली कराने पर RJD का हमला-‘नीतीश सरकार ने तोड़ी राजनीतिक मर्यादा’, कैलाश यादव का BJP पर दबाव की राजनीति का आरोप
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किए जाने पर राजद ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है।
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बयान जारी कर कहा कि एनडीए सरकार बनने के कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बदले की भावना’ से निर्णय लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे बीजेपी के दबाव में लिया गया छोटा एवं अहंकारी कदम बताया।
‘ऑपरेशन बुलडोज़र’ बेअसर? मुजफ्फरपुर में 100 से अधिक अवैध ढांचे हटे, फिर भी सड़क पर दोबारा कब्जा
मुजफ्फरपुर। शहर को जाम से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम पिछले शुक्रवार से लगातार ऑपरेशन बुलडोज़र के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। रविवार को छोड़कर जारी इस अभियान में अब तक सौ से अधिक अवैध संरचनाएं तोड़ी जा चुकी हैं। लेकिन बड़ी चुनौती यह है कि टीम के लौटते ही सड़कें फिर से कब्जे में चली जाती हैं और हालात जस के तस बने रहते हैं।