बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान 1 से 8 जून तक दाखिल होंगे नामांकन
बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है।
कुर्की की कार्रवाई से टूटा अपराधी का गुरूर, लड्डन ने थाने में किया सरेंडर
लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात पेशेवर अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने आखिरकार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
सारण में RPF और CBDS की संयुक्त कार्रवाई, ट्रेन से 5 तस्कर गिरफ्तार
शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू रखने और रेल मार्ग से होने वाली तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेल सुरक्षा बल और सीबीडीएस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पटना में राज्यस्तरीय व्यावसायिक समागम का आयोजन, उद्योग और निवेश के नए अवसरों पर मंथन
बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, पटना के प्रांगण में आयोजित “राज्यस्तरीय व्यावसायिक समागम” का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।
पटना में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 1.50 करोड़ की ठगी का खुलासा
पटना: राजधानी पटना की साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर इलाके में छापेमारी कर गिरोह के मुख्य सरगना समेत दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी छात्र बनकर किराये के फ्लैट में रह रहे थे और वहीं से देशभर में साइबर ठगी के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे।
बिहार एआई समिट-2026 का शुभारंभ, बिहार को एआई हब बनाने का लक्ष्य
बिहार | मुख्यमंत्री Samrat Chaudhary ने आज ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित ‘बिहार एआई समिट-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य में तकनीकी विकास और डिजिटल परिवर्तन को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।
NEET परीक्षा के दिन छात्रों के लिए फ्री बस सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
News Saga Desk पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (नीट) में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिय फेसबुक पर लिखा कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा। साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। इस आदेश के तहत परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर बसों में टिकट नहीं लेना होगा। सरकार के इस कदम से न केवल छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी आर्थिक राहत मिलेगी। सम्राट सरकार की इस पहल का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बिना किसी आर्थिक और मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना है। बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं।
सुधा दूध महंगा, बिहार में प्रति लीटर दो रुपये बढ़े दाम
पटना। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन (कंफेड) ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें गुरुवार सुबह से लागू हो गई हैं।
सीवान में भूमाफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, पूर्व मुखिया साबिर मियां पटना से गिरफ्तार
सीवान: सीवान जिले में जमीन विवाद और कथित दबंगई के मामलों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेवा थाना क्षेत्र के ओरमा गांव निवासी पूर्व मुखिया साबिर मियां को पटना से गिरफ्तार कर लिया है
बिहार में मानसून से पहले अलर्ट, बाढ़ प्रभावित जिलों को सतर्क रहने का निर्देश
बिहार में मानसून के आगमन से पहले सरकार ने बाढ़ और सुखाड़ को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को राज्य स्तर पर आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन किया गया।