चुनाव के अंतिम दौर में फिर से लोगों के बीच जाएंगे और तीन साल से जो कह रहे वो याद दिलाएंगे : प्रशांत किशोर
पटना | जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार अभियान के तहत बुधवार को सारण पहुंचे और सोनपुर, परसा, अमनौर तथा मढ़ौरा विधानसभाओं में जनसंपर्क किया। कई जगह स्थानीय लोगों से मिलकर उनसे जन सुराज के समर्थन की अपील की।
सोशल मीडिया एडमिन के लिए अररिया प्रशासन का सख्त निर्देश
फारबिसगंज/अररिया | आगामी छठ पर्व 2025 के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अररिया जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया ग्रुप्स, विशेषकर व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर के एडमिन एवं सदस्यों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फारबिसगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) द्वारा जारी इन निर्देशों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
टिकट नही मिलने पर कई नेताओ ने पार्टी बदली,लड़ रहे चुनाव
पूर्वी चम्पारण | जिले में करीब आधा दर्जन नेता चुनाव में टिकट नही मिलने पर दल बदल कर दुसरे दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है।जिसमे ज्यादातर एनडीए गठबंधन के भाजपा व जदयू जैसे पार्टी से है,जो अपने दल से नाता तोड़ दूसरे दल से ताल ठोकते नजर आ रहे है।
पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | जिले के भोपतपुर थाना पुलिस ने डीएसपी सदर-2 के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक कोटवा थाना क्षेत्र का राजा बाबू बताया गया है,जो अली राज अंसारी का बेटा है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने विशुनपुर हनुमान मंदिर के पास से किया।
तेजस्वी यादव का बड़ा वादा: जीविका दीदियों को मिलेगा ₹30,000 वेतन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा
पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य की जीविका दीदियों को न केवल ₹30,000 मासिक वेतन मिलेगा, बल्कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 519 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है। जांच के बाद कुल 519 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे।
कुर्सी के लिए आमने-सामने आये पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे | एक ने जन सुराज से, तो दूसरे ने राजद से भरा पर्चा
पटना | बिहार की राजनीति में रिश्ते और सत्ता की भूख एक बार फिर आमने-सामने है। इस बार अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा सीट से जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत तस्लीमुद्दीन के बेटे आपस में ही ताल ठोक रहे हैं। यह सीट अब सिर्फ एक चुनाव क्षेत्र नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत और सत्ता की चाहत के बीच टकराव का मैदान बन गयी है।
सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल | बोले, याद कीजिये क्या स्थिति थी
मुजफ्फरपुर | सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मंगलवार को मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां अपने 20 साल के कार्यकाल के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि पहले लोग शाम को घर से बाहर निकलने में डरते थे। आज पूरे बिहार में कोई भय में नहीं रहता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 अक्टूबर को गोपालगंज और सिवान में करेंगे चार चुनावी सभाएं
पटना | जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 22 अक्टूबर (मंगलवार) को गोपालगंज और सिवान जिले में दो अलग-अलग जगह पर चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा भी मौजूद रहेंगे।
हार के डर से अमित शाह ने दानापुर के जन सुराज उम्मीदवार अखिलेश साह को दिनभर साथ बैठाकर रखा: प्रशांत किशोर
पटना | जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत भाजपा नेताओं पर पार्टी के उम्मीदवारोंं को कथित रूप से धमकाकर और दबाव डालकर नामांकन वापस कराने का बड़ा आरोप आज लगाया है।