प्रधानमंत्री मोदी बोले – “राजद और कांग्रेस के कुशासन में बिहार का विकास असंभव”
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में आयोजित एक विशाल जनसभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण की 122 सीटों पर सियासी संग्राम तेज
पटन। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अब सभी राजनीतिक दलों का ध्यान दूसरे चरण की 122 सीटों पर केंद्रित हो गया है, जहां 11 नवंबर को वोटिंग होगी।
अमित शाह ने शुरू किया ‘वंदे मातरम 150’ राष्ट्रव्यापी अभियान, हर भारतीय भाषा में होगा प्रचार
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में विभिन्न भारतीय भाषाओं में ‘वंदे मातरम’ के संदेश और भावना को फैलाना है।
गोविंदगंज में प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: कहा- “देश में लोकतंत्र नहीं, डर का राज चल रहा है”
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को बिहार के गोविंदगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में अब ऐसा माहौल बना दिया गया है, जहां जनता अपने अधिकारों की बात करने से डरती है।
अररिया में पीएम मोदी का हमला: राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले– ‘जंगलराज’ में बिहार में था विकास का नील बटे सन्नाटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद के 15 साल के शासन में बिहार में विकास पूरी तरह ठप रहा और राज्य में सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में किया मतदान, जनता से बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोटिंग बूथ से स्याही लगी उंगली दिखाते हुए बाहर निकले।
गिरिराज सिंह का बयान: मतदान के बाद बोले- बुर्का पहनकर आने वालों की हो सख्त जांच
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। लखीसराय विस क्षेत्र के बड़हिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 168 मध्य विद्यालय नंबर 2 पूर्वी भाग पर केंद्रीयमंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यदि भारत में मंदिर नहीं बनेगा, तो पाकिस्तान में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि बुर्का पहने हर व्यक्ति की जांच हो।
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13.13% मतदान, अमित शाह ने मतदाताओं से की अधिक मतदान की अपील
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज सुबह नौ बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। पहले चरण 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है।
बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोटिंग
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण का मतदान 06 नवम्बर को 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर इन 121 सीटों पर थम जायेगा। इनमें दरभंगा, मुंगेर और पटना प्रमंडल की कई सीटें इस बार हाई प्रोफाइल बन गई हैं।
फारबिसगंज में पीएम मोदी की जनसभा 6 नवंबर को: एनडीए ने झोंकी ताकत, रणनीति बनाने के लिए जुटे गुजरात और यूपी के नेता
फारबिसगंज | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 में एनडीए के प्रचार अभियान को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 6 नवम्बर को फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।