अमित शाह के मुलाकात के बाद उपेन्द्र कुशवाहा माने,बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया नामांकन
पटना/नई दिल्ली | बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने बुधवार को लखीसराय से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
नरगाकोठी में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर | सैनिक स्कूल गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर में बुधवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ।
बिहार विधानसभा चुनाव : मैं विधानसभा का चुनाव नहीं लडूंगा,पार्टी को होगा नुकसान : प्रशांत किशोर
पटना | जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के हित में लिया गया है।
Bihar चुनाव 2025: JDU ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 57 नामों पर मिली नीतीश की मंजूरी
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू (JDU) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई वरिष्ठ और स्थानीय दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया है।
सारण में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने CISF जवानों से भरी बस को मारी टक्कर, 35 जवान घायल
बिहार के सारण जिले में मंगलवार अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर एक ट्रक ने CISF जवानों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 35 जवान घायल हो गए। हादसा रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।
नामांकन के दौरान सीपीआई-माले विधायक सत्यदेव राम गिरफ्तार, 20 साल पुराना रेल रोक मामला बना वजह
बिहार विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच शुक्रवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। दरौली विधानसभा सीट से सीपीआई-माले के मौजूदा विधायक सत्यदेव राम को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अफरा-तफरी मच गई और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पचास लाख रुपये मूल्य का गाजा बगहा में बरामद
पश्चिम चम्पारण | बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना ने विशेष वाहन जाँच अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर लौरिया सवैया रोड पर ई-रिक्शा से तीन किलो एक सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।
डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर
फारबिसगंज/अररिया | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत आज अररिया जिले में अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार ने वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिले में ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) मशीनों के प्रथम रेंडमाईजेशन के बाद चल रहे मशीनों के सेग्रीगेशन (विभाजन) कार्य की समीक्षा के लिए किया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 71 उम्मीदवार के नाम शामिल है।
अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर | जिले के पीरपैंती अनुमंडलीय कार्यालय परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सह डीएसपी पंकज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने बाखरपुर थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।