अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर | जिले के पीरपैंती अनुमंडलीय कार्यालय परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सह डीएसपी पंकज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने बाखरपुर थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
निकली गई मतदाता जागरूकता रैली
भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले भर में लगातार मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के सुल्तानगंज में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई।
पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट, दो घायल, एसएसपी ने किया निरीक्षण, जांच के निर्देश
पटना | सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट की घटना हुई। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं।
शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
पटना | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सारण जिले के रिविलगंज खंड में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन को देख समाज का उत्साह और सहभाग देखने योग्य था। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश की नाराजगी के बाद राजग में सीट शेयरिंग फॉर्मूले में बदलाव संभव!
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में पेंच फंस गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे और जनता दल (यूनाइटेड) को विधानसभा सीटों के आवंटन पर कड़ी नाराजगी जताई है।
धमदाहा में सियासी भूचाल — जदयू के मनीष मंडल का संतोष कुशवाहा पर सीधा हमला
पूर्णिया | धमदाहा की सियासत में सोमवार को बड़ा हलचल देखने को मिला जब जदयू के मीडिया प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने प्रेस वार्ता कर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा पर तीखा प्रहार किया। धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष शंभू जयसवाल के आवास पर हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार जी की वजह से ही वे विधायक और सांसद बने, लेकिन आज अपनी महत्वाकांक्षा के कारण अपने ही घर से बेगाने हो गए हैं।”
नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार: जिलाधिकारी
भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत भागलपुर में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर भागलपुर में सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
नरपतगंज से चार बार विधायक रहे जनार्दन यादव को जन सुराज ने बनाया अपना उम्मीदवार
अररिया | जन सुराज की ओर से दूसरी लिस्ट प्रत्याशियों को सोमवार को जारी की गई। जिसमें जिले के नरपतगंज विधानसभा से उन्होंने अपना उम्मीदवार जनार्दन यादव को बनाने की घोषणा की। जनार्दन यादव नरपतगंज से चार बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं। पार्टी में लगातार उपेक्षा से व्यथित जनार्दन यादव ने कुछ दिन पहले ही भाजपा से इस्तीफा देकर जन सुराज का दामन थामा था।
अलीनगर में सीआईएसएफ जवानों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
दरभंगा | अलीनगर, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तैनात सीआईएसएफ जवानों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सोमवार को अलीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उर्दू विद्यालय परिसर में लगाया गया, जहां 5 अक्टूबर से सीआईएसएफ के जवान कैंप कर रहे हैं।
एग्रीकल्चर कॉलेज की छात्राओं ने कृषि गतिविधियों में लिया भाग
पूर्वी चंपारण | जिले के पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे ग्रामीण अनुभवात्मक प्रशिक्षण के दौरान एग्रीकल्चर काॅलेज की छात्राओं ने कई उत्कृष्ट कृषि गतिविधियों में भाग लिया।