बिहार में 12 से 31 अक्टूबर के बीच होगी राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा
पटना | बिहार सरकार ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटेट) परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से 31 के बीच किया जायेगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की है।
“चिराग पासवान का सियासी वार: तेजस्वी-राहुल पर निशाना, मोदी के विकास मॉडल की खुलकर तारीफ”
स्थानीय रंगभूमि मैदान में रविवार को लोजपा (रामविलास) की नव संकल्प महासभा आयोजित हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट – बिहारी फर्स्ट के अपने संकल्प को यहां भी दोहराया और कहा कि नव संकल्प महासभा का यहां आखिरी पड़ाव है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनायें
शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। इसके साथ ही सभी लोग देवी आराधना में जुट गए हैं। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया उद्घाटन
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ में नवनिर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का उद्घाटन किया।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस असंतुलित होकर पलटी,बाल-बाल बचे लोग
पूर्वी चंपारण | मोतिहारी से पटना जा रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस रविवार को एनएच 28 पर बैशाहां गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि यात्रियों से भरी बस में महज कुछ यात्री आंशिक रूप से घायल हुए,मौके पर पहुंची दवा से भरी एम्बुलेंस में घायलों का उपचार किया गया,जिसके बाद सभी यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
एसएसबी 52वीं मुख्यालय में स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता अभियान
अररिया | बिहार में भारत-नेपाल सीमा से सटे अररिया जिले के जिला मुख्यालय स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 52वीं वाहिनी मुख्यालय में एसएसबी की ओर से रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।
दुर्गा पूजा को लेकर एसपी ने जारी किए गाइड लाइन,पूजा समितियों को लाइसेंस लेना जरूरी
पूर्वी चंपारण | पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दुर्गा पूजा को लेकर सरकार के निर्देशों को लोगो के बीच साझा किया है। उन्होंने कहा है कि जिले के सभी पूजा समितियों को जहां मूर्ति स्थापित होते है,उन्हे लाइसेंस लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस की कोई मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी।
रक्तदान शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
भागलपुर | भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को वी केयर संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
पौधे की पत्तियों में सफेद और पीलापन दिखे तो करें आयरन का छिड़काव: डाॅ आशीष राय
पूर्वी चंपारण | आयरन पौधों के लिये एक आवश्यक पोषक तत्व है,इसकी कमी होने पर पौधे ठीक से विकास नहीं कर पाते।उक्त जानकारी परसौनी कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा विशेषज्ञ डा.आशीष राय ने देते हुए बताया कि आयरन पौधों को प्रकाश संश्लेषण में मदद करता है।यह पौधे को प्रोटीन,न्यूक्लिक एसिड और एंजाइम पहुंचाने में भी मदद करता है। पौधों के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार के लौह तत्व उपलब्ध हैं,जिसमें चिलेटेड आयरन वह रूप है जिसे पौधे सबसे आसानी से अवशोषित कर लेते हैं।
गरीब मजदूर से दबंगों ने मांगी एक लाख रुपए की रंगदारी, नहीं देने पर जमीन पर किया कब्जा
भागलपुर | जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कसमाबाद में एक मजदूर द्वारा गांव के दबंगों को एक लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर गरीब मजदूर के जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है।