नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार
भागलपुर | बिहार में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के हवाले से गुरुवार को बताया गया कि साइबर थाना पुलिस ने नकली सर्टिफिकेट बनाने वाला कैफे का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री ने धार्मिक न्यास समागम का किया उद्घाटन
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | हरसिद्धि थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट के हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र पर हुई गोलीबारी मामले मे एक और अपराधी को बैरियाडीह के शीतलपुर बाजार से पकड़ा है।
घोषणा: अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक-युवतियों को भी दिया जायेगा स्वयं सहायता भत्ता योजना
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के लिए एक भी चुनावी मुद्दा छोड़ना नहीं चाह रहे हैं ।इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। इसके अन्तर्गत इंटर उत्तीर्ण युवक/युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक/युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को दो साल तक हर महीने 1000 रुपये भत्ता मिलेगा
बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत 20 से 25 वर्ष की उम्र के वे युवक-युवतियां जो स्नातक (कला, विज्ञान या वाणिज्य) की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में नौकरी या किसी रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले पूर्व मुखिया का लाइसेंसी हथियार जब्त
पूर्वी चंपारण | पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर थाना) अभिनव पराशर के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के पूर्व मुखिया अरविंद सिंह के घर पर छापेमारी करते हुए एक लाइसेंसी बंदूक,दो एयरगन,एक लाइसेंसी पिस्टल दो मैगजीन व 50 कारतूस जब्त किया है।
तीन दिवसीय किसान मेला का राज्यपाल करेगे उद्घाटन
पूर्वी चंपारण | जिले के पीपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में 17 सितंबर से आयोजित तीन दिवसीय कृषि मत्स्यिकी एंव पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह का उद्घाटन बुधवार को बिहार के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान करेगे।
बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर होंगे निर्दलीय गौ-भक्त उम्मीदवार : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
अररिया | शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया। उन्होंने बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौ-सेवकों और गौ-भक्तों को प्रत्याशी रूप में खड़ा करने का ऐलान किया।
बगहा विधानसभा चुनाव में उतरेगा चेम्बर ऑफ कॉमर्स का उम्मीदवार
पश्चिम चम्पारण | आगामी बिहार विधानसभा चुनाव -2025 को लेकर बगहा चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा बगहा विधान सभा में की है। जिसको लेकर आयोजित बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष ई श्याम बिहारी प्रसाद उर्फ़ मुन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
सीएम फेस पर तेजस्वी का बयान, कहा- इस मुद्दे पर कोई भ्रम नहीं
बिहार विधानसभा का चुनाव इस साल के अंत में होने है। लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसका अब तक इंडिया महागठबंधन ने ऐलान नहीं किया है। इसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है। वहीं अब खुद इस पर तेजस्वी यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।