एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
भागलपुर | जिले के जगदीशपुर के लोकनाथ उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि “याद कीजिए 2005 के पहले का बिहार, जब बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। आज महिलाओं का सम्मान योजना, हर घर नल का जल, मां-बहन योजना जैसी योजनाओं से बिहार बदला है।
साइबर अपराध पर नकेल कसने को जल्द तैयार होगा विशेष सेंटर : एडीजी
पटना | राज्य में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर नकेल कसने और सरकारी तंत्र को इसके प्रकोप से सुरक्षित करने के लिए एक विशेष केंद्र की स्थापना होने जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के अंतर्गत इस सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (एसओसी) को चरणवद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। फिलहाल गृह विभाग के स्तर से इसके लिए 14 करोड़ 74 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
Bihar Politics: JDU ने तेजस्वी यादव की शिक्षा को बनाया निशाना, Pen पर सियासत हुई तेज
जदयू के विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि कलम बांटने से पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को उनका नाम बताना चाहिए, जिनके शासन में राज्य की बड़ी आबादी को अशिक्षित रखने की साजिश रची गई थी।
राष्ट्र और राज्य के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त होना अनिवार्य
बिहार राज्य महिला आयोग के 24वेंं स्थापना दिवस समारोह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुकेश सहनी का हमला, बोले- पीएम और गृहमंत्री अपनी चुप्पी तोड़ें, नहीं तो गंभीर कदम उठाएंगे
मुकेश सहनी ने बिहार के युवकविहीन गांवों पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के कई गांव पलायन के कारण युवकविहीन हो चुके हैं, लेकिन इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अब तक कुछ नहीं बोल रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना जिला के बिहटा में राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल (एसडीआरएफ) वाहिनी मुख्यालय के नये भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन एवं पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
फिल्म, प्रदर्श कला एवं सोशल मीडिया में भारतीय कला दृष्टि पर विशेषज्ञों ने छात्रों को दी जानकारी
पटना | सीमेज संस्था में संस्कार भारती की ओर से “भारतीय कला दृष्टि” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य, रंगमंच, संगीत और फिल्म से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय कला की मूल आत्मा और उसके समकालीन महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- उनको बताना चाहिए बिहार का पलायन कब रुकेगा
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपने बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में सारण के अमनौर विधानसभा में सभा को संबोधित किया। कटसा के बावन बीघा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर सांसद ने किया नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन
पूर्वी चंपारण | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर बुधवार देर शाम मोतिहारी शहर स्थित चरखा पार्क में नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
एमजेके गर्ल्स हाई स्कुल से शुरू हुआ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
पूर्वी चंपारण | स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ गुरूवार को मोतिहारी शहर के एमजेके गर्ल्स हाई स्कुल से किया गया।इस मौके पर चिकित्सकों की टीम ने 150 से ज्यादा लड़कियो की स्वास्थ्य जांच की जिसमे एनीमिया,वजन, बीपी, लम्बाई ,टीबी, ह्रदय, आंख आदि की जांच शामिल है।इसके साथ ही छात्राओ को कई प्रकार की बीमारियों से बचाव को लेकर टीकाकरण भी कराया गया।