फारबिसगंज में गुंजन सिंह को मिली भाजपा महिला मोर्चा की कमान
फारबिसगंज/अररिया | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा धर्मशीला गुप्ता के निर्देश पर फारबिसगंज की पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का फारबिसगंज नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी, सांसद प्रदीप सिंह और स्थानीय विधायक विद्या सागर केसरी की सहमति से की गई है।
बापू की कर्मभूमि चंपारण कृषि धाम के रूप में हुई विकसित: राज्यपाल
पूर्वी चंपारण | बापू की कर्मभूमि चंपारण अब कृषि धाम के रूप में राष्ट्रीय पटल पर उदयमान हो रहा है। चंपारण की पुण्य भूमि पर आयोजित कृषि मात्स्यिकी व पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह का हिस्सा बन मैं सौभाग्यशाली समझ रहा हूं। उक्त बातें बिहार के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि मात्स्यिकी व पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह में उपस्थित किसानों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा।
खेल प्रतिभा को आगे बढाने में केन्द्र सरकार हर स्तर पर कर रही है मदद:सांसद
पूर्वी चंपारण | सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित जिलास्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता (बालक -बालिका) का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कियाl गांधी मैदान रोड पर आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्रियांशु कुमारी प्रथम, सुप्रिया कुमारी द्वितीय व गोल्डी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं l जबकि बालक वर्ग की प्रतियोगिता में शौर्य कुमार प्रथम, आकिब रज़ा द्वितीय व आशीष भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहेl
प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, अमित शाह पर साधा निशाना और बिहार के लिए किए बड़े वादे
प्रशांत किशोर, जन सुराज के सूत्रधार, ने सारण के अमनौर विधानसभा में आयोजित ‘बिहार बदलाव जनसभा’ में गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सबको जमीन पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्हें बताना चाहिए कि फैक्ट्री गुजरात में क्यों लग रही है और बिहार का पलायन कब रुकेगा?
स्पोर्ट्स क्लब ने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हराया
Bihar | मोतिहारी गाँधी मैदान के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से हरा दिया। इसीडीसीए सचिव रवि राज ने बताया कि टॉस जीतने के बाद पहले खेलने उतरी कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की टीम सिर्फ 88/10(8.4) के स्कोर पर सिमट गई। टीम के बल्लेबाज सोनू आकाश व आशिक ने 13-13 रन की पारी खेली।
बिहार में दो-तिहाई से अधिक बहुमत वाली राजग सरकार बनाना है : अमित शाह
पटना | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद डेहरी-ऑन-सोन में शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का लक्ष्य सरकार बनाना नहीं, बल्कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाना है।
दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता आयोजित, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया जज्बा
भागलपुर | भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में गुरुवार को जिलास्तर पर राष्ट्रव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में भागलपुर जिले से करीब डेढ़ सौ और बांका जिले से 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भागलपुर में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
पीएम मोदी जन्मदिवस पखवाड़े पर पौधा रोपण, जनकल्याण कार्य का निर्णय
नवादा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को इस वर्ष विशेष रुप से सेवा और जनकल्याण पखवाड़े के रूप में मनाने के निर्णय के साथ ही गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को ले पौधरोपण किया। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलेगा।
बेगूसराय पहुंचे तेजस्वी, कहा- नीतीश के पास बिहार को आगे बढ़ाने का विजन नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो-शोरों पर है। सभी पार्टियाँ लोगों को अपने वादों से लुभाने में जुटी है। इसी बीच राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा के बाद बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं।