सभी अभियंता विश्वेश्वरैया जी से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को आत्मसात करें : विजय कुमार चौधरी
पटना | जल संसाधन विभाग ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर सिंचाई भवन सभागार में सोमवार को विशेष समारोह आयोजित कर अभियंता दिवस मनाया। अपने संबोधन में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सभागार में उपस्थित एवं वीसी के माध्यम से जुड़े सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए अभियंताओं का सम्मान सराहनीय पहल है।
प्रधानमंत्री ने पीरपैंती में पावर प्लांट का किया शिलान्यास
भागलपुर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्णियां से पिरपैंती में 2400 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास किया।
दरभंगा में पत्रकार पिटाई पर तेजस्वी का हमला, मंत्री जीवेश मिश्रा की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग
दरभंगा में एक पत्रकार की पिटाई को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के मंत्री जीवेश मिश्रा पर सीधे तौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार से सड़क पर बदसलूकी और मारपीट मंत्री के इशारे पर हुई, जिसमें खुद मंत्री भी शामिल थे।
बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: चुनाव आयोग से गलती होने पर पूरी प्रक्रिया रद्द हो सकती है
बिहार में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम टिप्पणी की। अदालत ने स्पष्ट कहा कि यदि चुनाव आयोग (EC) की ओर से किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी।
हथियार के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
भागलपुर | जिले की सुल्तानगंज पुलिस ने 12 घंटों के अंदर एक ई-रिक्शा चालक धीरज कुमार के साथ अज्ञात अपराधियों द्वारा छिनताई, मारपीट, जान मारने के प्रयास करने के मामले पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर सोमवार को बताया कि अब्जूगंज के रहनेवाले ई-रिक्शा चालक धीरज कुमार के साथ मारपीट, छिनताई एवं जान मारने का प्रयास करने पर जख्मी धीरज कुमार के भाई हिरा कुमार के लिखित आवेदन देने पर तुरंत ही कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई।
4 बिहार बटालियन के कैडेटों को किया गया सम्मानित
भागलपुर | 4 बिहार बटालियन के कैडेटों ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने सोमवार को एक विशेष गोष्ठी आयोजित कर कैडेटों को सम्मानित किया।
सुशील मोदी फाउंडेशन सम्मान समारोह आयोजित
भागलपुर | जिले के सुल्तानगंज में भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले प्रखंड स्तरीय अजगैबीनाथ धाम में सोमवार को सुशील मोदी फाउंडेशन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
SIR के विरोध में मंत्री इरफान अंसारी का हमला, बोले- झारखंड में हिम्मत है इसे लागू करने की?
बिहार के बाद अब झारखंड में भी चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसआईआर की घोषणा के बाद राज्य के राजनैतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
भटपुरा गांव के बहियार से अर्धनग्न महिला का शव बरामद,हत्या की आशंका
सहरसा | बिहार में सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भटौनी पंचायत के भटपुरा गांव के वार्ड संख्या-04 की रहने वाली एक महिला का शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गौछारी बहियार में नग्न अवस्था में बरामद किया गया।
सड़क की दुर्दशा ने खोली विकास की पोल
बेतिया | लौरिया प्रखंड के बसवरिया पराऊटोला पंचायत स्थित बसवरिया गांव की मुख्य सड़क की दुर्दशा ने विकास कार्यों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एनएच-727 से वार्ड संख्या 12 और 13 को जोड़ने वाली करीब 1.470 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना के तहत 33 लाख 99 हजार रुपये की लागत से कराया गया था।