जितिया स्नान के दौरान तालाब में डूबने से 2 बच्चियो की मौत
पूर्वी चंपारण | जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में जितिया स्नान के दौरान तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। घटना बेला चमही गांव में हुई।
विधायक ने वार्ड 27 में किया सड़क-नाला निर्माण योजना का शिलान्यास
भागलपुर | भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने शनिवार को वार्ड संख्या 27 मायागंज मुस्लिम टोला में सड़क और नाला निर्माण कार्य योजना का शिलान्यास किया।
जितिया पर्व को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर | जितिया पर्व की शुरुआत शनिवार को नहाए-खाए के साथ हो गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
साहित्यकार राजकमल चौधरी लिखित मछली मरी हुई उपन्यास का हुआ अंग्रेजी अनुवाद
सहरसा | साहित्यिक आसमान के चमकते सितारे की तरह साहित्यकार राजकमल चौधरी देहावसान के बाबजूद महिषी के कपाल सदैव जीवंत है,जिसके लिए साहित्य जगत उन्हें निरन्तर स्मरण करता है और रहेगा।
NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में मचा बवाल, मंच पर नेताओं की भिड़ंत से नाराज केंद्रीय मंत्री लौटे खाली हाथ
शनिवार को बटिया में आयोजित NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन शक्ति दिखाने की बजाय आपसी खींचतान और गुटबाजी की वजह से हंगामे का अखाड़ा बन गया। मंच पर चढ़ने और अपने-अपने नेताओं का जोरदार स्वागत करने को लेकर मंत्री सुमित कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थक आमने-सामने आ गए।
नालंदा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ
नालंदा | जिला मुख्यालय स्थित विधिक सेवा प्राधिकार बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
बिहार चुनाव 2025 : पीके के प्रत्याशियों में शामिल हो सकते हैं चिराग के करीबी, नवरात्र में होगी घोषणा
न तो प्रशांत किशोर (पीके) स्वयं चुनाव लड़ेंगे और न ही उनकी जन सुराज पार्टी (जसुपा) गठबंधन करेगी। यह आंतरिक निर्णय है। परिस्थितिवश इसमें मात्र यही संशोधन हो सकता है कि मित्रवत दलों के कुछ चहेतों को जसुपा अपना सिंबल दे दे।
बिहार की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी’, कांग्रेस के एआई वीडियो पर बोले जेपी नड्डा
पटना | बिहार में हाल के दिनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट अधिकार यात्रा निकाली। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस–आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को अपशब्द कहे गए, जिस पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इस विवाद के बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक एआई जेनेरेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के बीच एक काल्पनिक संवाद दिखाया गया है।
मुजफ्फरपुर : SIR में 61 हजार नए मतदाताओं ने जोड़ा नाम, कुल 94,422 फार्म जमा
विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में 94,422 मतदाताओं ने विभिन्न प्रारूप में फार्म भरकर जमा कराया है। निर्वाचन कार्यों में लगे कर्मी व पदाधिकारी इसका सत्यापन कर निष्पादन कर रहे हैं।
पटना पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीट बंटवारे पर हो सकती है अहम चर्चा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक नेताओं का दौरा लगातार जारी है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर पहुंचे है। यहाँ वे चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं। इसके साथ ही वे बीजेपी कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक करने वाले हैं।