पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे पर विपक्ष का वार: तेजस्वी बोले- एक रैली पर उड़ जाते हैं 100 करोड़, बताया ‘जुमला दिवस’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पूर्णिया आने वाले हैं। जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। लेकिन इसी बीच उनके इस दौरे को लेकर विपक्ष के नेता लगातार उनपर हमला बोल रहे हैं। पूर्णिया दौरे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है।
पटना में बवाल: दरोगा व पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग
पटना की सड़कों पर एक बार फिर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में युवा हाथों में झंडे लेकर सड़क पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर बिहार के पूर्णिया को सौंपेंगे हवाईअड्डे का नवनिर्मित टर्मिनल
उत्तर बिहार के पूर्णिया में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाईअड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ करीब 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दी।
हिंदी दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर | जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगदीशपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच निबंध लेखन, भाषण, सुलेख, श्रुतिलेख, चित्रांकन तथा परिचर्चा जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं।
दो दुकानों को अवैध कब्जे से कराया गया मुक्त
भागलपुर | न्यायालय के आदेश पर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर, तिलकामांझी स्थित सुम्रित मंडल कॉम्प्लेक्स से रविवार को दो दुकानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान कोर्ट के नाजिर, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
सुगौली के राधा कृष्ण मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
पूर्वी चंपारण | सुगौली नगर के मुख्य बाजार रोड स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी मठ मंदिर परिसर मे डॉ. लाल पाथ लैब्स द्वारा रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व मंदिर के महंत बाबा मनीष दास ने किया।
प्रधानमंत्री की सभा में बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे शिरकत,हुई बैठक
अररिया | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया शीशाबाड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मैदान में सीमांचल को सौगात देने आयेंगे। जिसको लेकर भाजपा समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।
पुरस्कृत होकर लंदन से लौटे डॉ. अजय कुमार सिंह, लोगों ने किया स्वागत
भागलपुर | लंदन में बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित होंने के बाद जीवन जागृति सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह रविवार को भागलपुर लौटे। जहां उनका स्वागत जीवन जागृति सोसाइटी के सदस्यों और समर्थकों ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं से किया। साथ ही उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1625 मामलों का हुआ निष्पादन
अररिया | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।जिसमें 1625 मामलों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर किया गया।
पांच दिन बाद नेपाल के वीरगंज शहर में लौटी रौनक
पूर्वी चंपारण | नेपाल में अंतरिम सरकार के रूप पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के पदभार ग्रहण करने और संसद विघटन के बाद उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता तथा जेनजी आंदोलन के कारण देशभर में लगाया गया कर्फ्यू अब धीरे-धीरे हटाया जा रहा है।