प्रधानमंत्री रविवार को बिहार के पूर्णिया में एयरपोर्ट सहित कई परियोजना की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 15 सितम्बर को बिहार के पूर्णिया आयेंगे। प्रधानमंत्री नवनिर्मित पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ-साथ कोसी-मेंची लिंक परियोजना, पटना मेट्रो सहित कई अन्य परियोजनाओं की सौगात बिहार को देंगे।
कंटेनर से 412 किलो गांजा बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर से 411.650 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उक्त कारवाई सदर डीएसपी जितेश पांडे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चन्द्रहिया स्थित निर्मल ढाबा के समीप की है।
बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरुओं ने शुरू की साझा पहल
पूर्वी चंपारण | बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करने और इसे जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के आह्वान पर चाइल्ड मैरिज फ्री वर्ल्ड मूवमेंट के अंतर्गत 12 से 14 सितम्बर तक ग्लोबल इंटर-फेथ प्लेज वीकेंड का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
तुरकौलिया के चर्चित शेख मुनीर हत्या मामले में एक को आजीवन कारावास
पूर्वी चंपारण | द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विद्या प्रसाद ने हत्या के मामले में दोषी पाते हुए नामजद एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं बीस हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाए है। अर्थ दंड नहीं देने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा तुरकौलिया थाना के कोरैया निवासी सत्यनारायण पासवान के पुत्र ददन पासवान उर्फ रामनरेश पासवान को हुई।
युवा शंखनाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भागलपुर | भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को टॉउन हॉल में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भर गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भागलपुर पहुंचे।
पटना में ओयोजित जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के विशेषज्ञों ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर किया मंथन
पटना | पटना में जिलों के समग्र विकास पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन देशभर से आए वरिष्ठ प्रशासकों, नीतिनिर्माताओं और विशेषज्ञों ने सहभागी शासन और सतत् विकास के सफल अनुभव साझा किए। चर्चाओं का फोकस पारदर्शिता बढ़ाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की प्रभावशीलता, समग्र शासन दृष्टिकोण और प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक क्रियान्वयन पर रहा।
मोतिहारी में आधुनिक खेल आधारभूत संरचना निर्माण के लिए 2555. 29 करोड़ रुपये स्वीकृत : सम्राट चौधरी
बिहार में ‘मुख्यमंत्री खेल विकास योजना’ के अंतर्गत पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिला स्थित श्री मुंशी सिंह महाविद्यालय में आधुनिक खेल आधारभूत संरचना निर्माण के लिए 2555.29 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
बिहार की अर्थव्यवस्था में हो रहा गुणात्मक सुधार : विजय कुमार चौधरी
पटना | बेहतर वित्तीय प्रबंधन के कारण बिहार की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है। देश में सबसे तेज़ी से विकास करने वाले राज्यों में यह दूसरे स्थान पर है। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को ये बातें कहीं।
रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल की लाश बरामद, शव के 6 टुकड़ों से ऑनर किलिंग की आशंका
पटना में रेलवे ट्रैक पर प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिली है। दोनों के सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे। पुलिस इसे ऑनर किलिंग बता रही है। उनके मुताबिक रात में हत्या कर सुबह बॉडी ट्रैक पर फेंकी गई। मर्डर को सुसाइड बताने की कोशिश की गई।
पीएम मोदी के दौरे पर लालू का तंज, तेजस्वी ने कहा- मुकदमों से डरने वाले नहीं
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गुरुवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर कटाक्ष किया। अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि आप बिहार में जुमला सुनाने कब आएंगे?