कटिहार पुलिस ने 176.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कटिहार | बलरामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 176.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।
दशहरा,दीपावली,महापर्व छठ और होली पर यात्रियों के बस किराए में विशेष छूट प्रदान करने के लिए 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति
पटना | बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दशहरा, दीपावली, छठ और होली पर दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों और कामगारों की सुविधा के लिए त्योहारी सीजन में अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ 06 लाख 36 हजार रुपये की स्वीकृति दी है।
मायागंज अस्पताल का किया गया निरीक्षण
भागलपुर | प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के निर्देश पर गुरुवार को मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. हेमशंकर शर्मा और अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार चिकित्सकों की टीम के साथ सभी वार्डों और लाइफ सपोर्ट सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।
मुआवजा राशि नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम
भागलपुर | अनुग्रह राशि नहीं मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने गुरुवार को भागलपुर साहिबगंज एन एच 80 को जाम कर दिया है। जिले के एकचारी थाना क्षेत्र केज्ञभोलसर पंचायत के करीब 500 ग्रामीण सड़क पर उतर आए और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज महिलाओं ने झाड़ू लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
शिक्षा विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्र नारायण के पटना- मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के ठिकानों पर एसवीयू की रेड
पटना | बिहार की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शिक्षा विभाग के उप निदेशक वीरेन्द्र नारायण के पटना से लेकर मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के ठिकानों पर गुरुवार छापेमारी की है जो अभी भी जारी है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है।
एसएसबी ने नेपाल में जेल ब्रेक के बाद फरार 5 कैदियो को पकड़ा
पूर्वी चंपारण | बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर बिहार-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने नेपाल में हिंसा और जेल ब्रेक की घटना के बाद फरार पांच कैदियो को पकड़ा है।
समावेशी शिक्षा के तहत शिक्षकों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू
भागलपुर | समावेशी शिक्षा के प्रसार और सुदृढ़ता के उद्देश्य से गोराडीह बीआरसी में दूसरे बैच का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से प्रारंभ हो गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के सभी विद्यालय से नामित एक-एक नोडल शिक्षक को समावेशी शिक्षा के महत्व और दिव्यांग छात्र-छात्राओं की देखरेख से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का संचालन बीआरपी (आईईडी) जगदीशपुर के गोविंद यादव एवं बीआरपी गोराडीह अमित कुमार कर रहे हैं।
पटना में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, रंजिश या प्रॉपर्टी विवाद की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच
बिहार की राजधानी पटना में राजद (RJD) नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे।
मुख्यमंत्री ने 1433 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत की 06 योजनाओं का किया शिलान्यास
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत 1,433 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से कुल 06 योजनाओं का शिलान्यास बुधवार को किया।
पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवती की हुई मौत
पूर्वी चंपारण | जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना-पताही पथ में बड़का पुल के समीप बुधवार को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में एक युवती की डूबने से मौत हो गई। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।