बिहार में सुखद बदलावों की बयार, बच्चियों के बाल विवाह में आई 70 प्रतिशत की कमी
पटना | बड़े पैमाने पर बाल विवाह के लिए अक्सर खबरों में बने रहने वाले बिहार में अब इसमें खासी गिरावट देखने में आई है। एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में लड़कियों के बाल विवाह की दर में 70 प्रतिशत और लड़कों के बाल विवाह की दर में 68 प्रतिशत की कमी आई है।
बिहार में अनुकम्पा नियुक्ति अब होगी पूरी तरह ऑनलाइन
पटना | बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरकारी सेवकों की सेवाकाल में असामयिक मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देने की पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया है। इस उद्देश्य से “अनुकम्पा नियुक्ति और निगरानी प्रणाली” नामक नया ऑनलाइन पोर्टल (https://anukampa-niyukti.bihar.gov.in) विकसित किया गया है, जिसे आज से यानी 26 सितम्बर से लाइव कर दिया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, प्रियंका गांधी भी करेंगी रैली
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार पहुंच रहे हैं। जहां वे पार्टी के नेताओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव पर महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ ही बिहार चुनाव में भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी आज राज्य का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का करेंगे श्रीगणेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का श्रीगणेश करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे।
लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा
गोपालगंज | लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना आवश्यक है। इसी क्रम में डीसीएलआर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रंजना भारती की अध्यक्षता में 99 बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री ने बिहार के खगड़िया जिला में किया 519 करोड़ 66 लाख रुपये लागत की कुल 256 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज खगड़िया जिला अंतर्गत बेलदौर प्रखंड के पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बने कार्यक्रम स्थल से 519 करोड़ 66 लाख रुपये लागत की कुल 256 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
दशहरे को लेकर अररिया में शांति समिति की बैठक, डीएम और एसपी ने दिए दिशा-निर्देश
फारबिसगंज/अररिया | आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अररिया समाहरणालय के परमान सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
एनटीपीसी कहलगाँव ने विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं का आयोजन
भागलपुर | एनटीपीसी कहलगाँव में 14 से 29 सितम्बर 2025 तक हिन्दी पखवाड़ा बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय, कहलगाँव के छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय परिसर में राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता, हिन्दी भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
विधायक ने किया जलापूर्ति निर्माण योजना का शिलान्यास
भागलपुर | मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत भागलपुर नगर निगम वार्ड नंबर 24 के बड़ी खंजरपुर उर्दू मध्य विद्यालय के पास गुरुवार को जलापूर्ति निर्माण योजना का शिलान्यास नगर विधायक अजीत शर्मा ने नारियल फोड़कर किया। इस योजना की कुल लागत 6 लाख 49 हजार 200 रुपये है।
सीएससी सेंटर पर छापेमारी,नकली जीवन और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का हुआ भंडाफोड़
पश्चिम चम्पारण (बगहा) | बिहार में प.चम्पारण जिले के बगहा -02 के अंचलाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने लोगों की शिकायत पर पुलिस बल के साथ बुधवार की देर शाम फर्जी तरीके से अवैध दस्तावेज बनाने वाले दुकान की छापेमारी की । टीम को देखते ही मौके से सीएससी संचालक फरार हो गया।