परिवहन विभाग ने वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन
नवादा | जिले के रजौली में बाईपास के समीप परिवहन विभाग के सौजन्य से अस्थाई बस स्टैंड पर पुल के नीचे गुरुवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 80 चालकों की मुफ्त जांच की गई ।
रक्सौल में मैत्री पुल पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार,पासपोर्ट में गड़बड़ी का हुआ खुलासा
पूर्वी चंपारण | भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल पर आव्रजन जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने एक विदेशी नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने जांच अभियान के तहत नाइजीरिया के नागरिक हेनरी चिंगोजी ओमेकी को हिरासत में लिया।
रक्सौल में एसएसबी व लायंस क्लब ने संयुक्त रूप चलाया स्वच्छता अभियान
पूर्वी चंपारण | 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
हाईकोर्ट ने राजद विधायक रीतलाल यादव को सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में बरी होने के निचली अदालत के फैसले को किया निरस्त
पटना | पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक रीतलाल यादव को चर्चित सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में बरी होने के निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया है।
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों को सितंबर माह की सैलरी समय से पहले मिलेगी
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा से पहले यानि इस बार समय से पहले ही सरकारी कर्मचारियों को सितंबर माह की सैलरी देने का निर्देश दे दिया है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
पूर्वी चंपारण | स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को गांधी मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रतिज जागरूक किया।
बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।
रक्सौल में आरपीएफ ने रेलवे तार चोर गिरोह का किया खुलासा
पूर्वी चंपारण | बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी एवं सीआईबी इंस्पेक्टर के.के. पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को विशेष अभियान चला कर रेलवे तार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।
बिहार चुनाव की घोषणा 6 अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को भेजी चिट्ठी
विधानसभा चुनाव घोषणा को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग की तैयारियों से इसके संकेत मिल रहे हैं। आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव एवं बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर से पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम
पटना | बिहार में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।