5 साल में 6 दलों का गठबंधन खत्म, 238 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी का JDU में विलय
बिहार के दो बड़े गठबंधन एनडीए और महागठबंधन के सहयोगी दलों ने भी पाला बदल किया है, लेकिन 2020 में बने छह दलों के तीसरे गठबंधन के दल पूरी तरह अलग-थलग हो गए। इनमें से कुछ दल ऐसे भी हैं जो इस साल होने वाले चुनाव की चर्चाओं में भी नहीं हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: 2.40 लाख से ज्यादा बुजुर्ग करेंगे मतदान, 19,085 वोटरों को विशेष सुविधाएं
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 2.40 लाख से अधिक बुजुर्ग मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद किस आयु वर्ग के कितने मतदाता मतदान करेंगे यह अब साफ हो गया है। इनमें बुजुर्ग पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,21,213 तथा बुजुर्ग महिला मतदाताओं की संख्या 1,19,446 होगी।
बिहार के रोहतास में सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट 13 सितम्बर से
डेहरी आन सोन | बिहार में रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय कब्बडी टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 17 सितंबर तक होगा l टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों के 800 से अधिक बालक वर्ग के खिलाडी भाग लेंगेl
बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान,हथियार व कारतूस बरामद
पटना | बिहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। औरंगाबाद में बिहार पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त खोजी (सर्च) अभियान में बीती रात हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
नीतीश कैबिनेट की बैठक में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी समेत कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य सरकार ने जहां आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया, वहीं थानों में सीसीटीवी लगाने और नए संस्थानों के निर्माण पर भी हरी झंडी दे दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति दे दी।
नेपाल में उग्र प्रदर्शन के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा
पटना/अररिया/पू.चंपारण | नेपाल में सरकार के खिलाफ चल रहे उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर बिहार के सीमवर्ती सात (07) जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों और थानेदारों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को महिलाओं के लिए 80 “पिंक” बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही राज्य पथ परिवहन निगम की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया।
सहायता राशि नहीं मिलने को लेकर बाढ़ प्रभावित लोगों ने किया सड़क जाम
भागलपुर | जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों ने मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण सोमवार को गनगनिया पंचायत के दुर्गा स्थान के समीप मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जाम कर रहे लोगों ने सरकार के वालों में जमकर नारे लगाए। उधर जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई।
बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री ने एक्स पर की घोषणा
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर दिया है। इसकी जानकारी खुद नीतीश कुमार ने सोमवार को सोशल साइट एक्स पर दी।
बिहार में कटिहार के सुखासन गांव में एनआईए की छापेमारी, इकबाल को लिया हिरासत में
कटिहार । बिहार में कटिहार जिले के सुखासन गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एनआईए की टीम ने ग्रामीण इकबाल को उनके घर से हिरासत में लिया और उनके परिवार को लिखित नोटिस सौंपा है। इकबाल के भाई वसीक ने बताया कि छापेमारी सर्च वारंट के आधार पर की गई थी।