बिहार नवरात्र राजनीति: तेजप्रताप-सम्राट मां की भक्ति में लीन, JDU ने तेजस्वी का पुराना वीडियो किया साझा
बिहार में इस वक्त चुनाव का खुमार है। यही वजह है कि नवरात्र के अवसर पर भी नेताओं की राजनीति नहीं रुक रही है। नवरात्र के पहले दिन कई बिहार के कई नेता मां की भक्ति में नजर आए। उन्होंने अपनी फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है।
RK सिंह का सम्राट चौधरी को निर्देश: प्रशांत किशोर के आरोपों का दें जवाब, नहीं तो पार्टी को सौंपें इस्तीफा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगे आरोपों को लेकर तीखा हमला बोला है।
Bettiah News: सीएम नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर दौरे पर, 1100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास आज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह 10.30 बजे वाल्मीकिनगर पहुंचे। यहां वह कुल 141.69 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 159 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से ठीक पहले नौकरी-रोजगार से जुड़े करीब दर्जन भर फैसले लिए और उसे कैबिनट से मंजूर करवाया। बिहार में रहने वाली 60 प्रतिशत से अधिक युवा आबादी को साधने के लिए हर पार्टियां लगी हुई हैं। नीतीश कुमार ने भी सरकार का खजाना इनके लिए खोल दिया है।
36वें पूर्वी क्षेत्र नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहरसा के तीन खिलाड़ियों का चयन
सहरसा | झारखंड के रांची में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले 36वें पूर्वी क्षेत्र नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहरसा के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। साथ ही जिला एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष रोहित राज को भी लगातार 10वीं बार बिहार एथलेटिक्स टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
लूट महोत्सव के बाद जीएसटी बचत उत्सव शुरू : चक्रपाणि
भागलपुर | बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि जिन सामानों पर पहले 12% टैक्स लगता था अब उसपर 5% टैक्स लगेगा। केंद्र सरकार पहले जीएसटी लूट महोत्सव चला रही थी। अब जीएसटी बचत उत्सव शुरू कर रही है।
गृह मंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया हवाई अड्डा का निरीक्षण
अररिया | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगामी 27 सितम्बर को फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में संभावित कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण किया।
चोरी की समानों के साथ तीन चोर गिरफ्तार,आरएस पुलिस ने की कार्रवाई
अररिया | अररिया आरएस थाना पुलिस ने चंद्रदेई गांव में छापेमारी कर सोमवार को चोरी की समानों क साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया।दरअसल चंद्रदेई गांव में साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने सबसे पहले 19 वर्षीय पंकज कुमार पिता बुद्धू ऋषिदेव को गिरफ्तार किया।
नवादा में पिटाई के विरुद्ध चिकित्सको की हड़ताल,72 घंटे से अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद
नवादा | जिले में रजौली स्थित अनुमंडलीय अस्पताल सह ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने बदमाशों द्वारा अस्पताल में घुसकर पिटाई के विरुद्ध हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण 72 घंटे से ओपीडी सेवा बंद हो गई है ।
सड़क दुघर्टना में मजदूर की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
भागलपुर | जिले के मसुदनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर सोमवार को सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बलखुरिया गांव के पास अज्ञात बाइक ने एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।