जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी स्लैब को जीओएम की मंजूरी, जीएसटी काउंसिल लेगा फैसला
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने जीएसटी के 5 फीसदी और 18 फीसदी के स्लैब को मंजूरी दे दी है। लग्जरी समानों को 40 फीसदी के दायरे में लाया जाएगा।
सर्राफा बाजार की गिरावट पर ब्रेक, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार जारी गिरावट पर आज ब्रेक लगता नजर आ रहा है। आज सोना 500 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है।
महेंद्र रियल्टर्स के शेयरों ने किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट
कंस्ट्रक्शन, स्ट्रक्चरल रिपेयर, बिल्डिंग रिहैबिलिटेशन और रेट्रोफिटिंग जैसे काम करने वाली कंपनी महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश कर दिया।
वाणिज्यिक कोयला खदानों की 13वें दौर की नीलामी गुरुवार से शुरू करेगा कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय 21 अगस्त को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 13वें दौर की शुरुआत करने जा रहा है। इस दौर में कुल 34 कोयला खदानों की पेशकश की जाएगी। इससे पहले कोयला मंत्रालय ने 27 मार्च को 12वें दौर की नीलामी की थी।
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट लगातार जारी है। आज सोना 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।
केंद्र ने 30 सितंबर तक कच्चे कपास के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी, कैट ने फैसले का किया स्वागत
केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक कच्चे कपास के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दे दी है। सरकार ने यह कदम कपड़ा क्षेत्र के लिए प्रमुख कच्चे माल कपास की बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।
स्टॉक मार्केट में कमजोर लिस्टिंग के बाद ब्लूस्टोन ज्वेलरी ने बनाई बढ़त
ब्लूस्टोन ब्रांड के तहत गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और जड़ाऊ ज्वैलरी बनाने वाली कंपनी ब्लूस्टोन ज्वेलरी के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। हालांकि लिस्टिंग के बाद हुई लिवाली की वजह से आईपीओ निवेशक फिलहाल फायदे में पहुंच गए हैं।
सोने के भाव में गिरावट जारी, चांदी की कीमत में मामूली उछाल
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आज सोना 400 रुपये से लेकर 430 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई है।
सर्राफा बाजार में चांदी की बढ़ी चमक, सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज 800 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये से लेकर 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वित्त मंत्री जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों को लेकर मंत्री समूह की बैठक को करेंगी संबोधित
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में प्रस्तावित सुधारों को लेकर बुधवार को राज्यों के मंत्रियों के समूह की एक बैठक को संबोधित करेंगी। इन सुधारों के तहत जीएसटी दरों में कटौती होगी और आम इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी।