केंद्र ने इलेक्ट्रिक यात्री वाहन विनिर्माण योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए
केंद्र सरकार ने भारत में इलेक्ट्रिक यात्री कारों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना के लिए दिशा-निर्देश अधिसूचित किए हैं। यह योजना ईवी यात्री कार क्षेत्र में वैश्विक निर्माताओं से नए निवेश को सक्षम करेगी और भारत को ई-वाहनों के लिए वैश्विक विनिर्माण गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने में मदद करेगी।
बड़े काम का है यूपीआई का ये फीचर, अकाउंट में ‘0’ रुपये होने के बाद भी हो जाएगी पेमेंट, देखें प्रोसेस
UPI Circle का उद्देश्य यूपीआई को और सुविधाजनक बनाना है। इसके तहत वे लोग भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे, जिनके पास अकाउंट नहीं है। ये बच्चे और वृद्ध लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हुआ, जो खासतौर पर गांव में रहते हैं।
श्लॉस बैंगलोर की स्टॉक मार्केट में निराशाजनक लिस्टिंग, बाद में हुई खरीदारी से संभले शेयर
लीला ग्रुप के तहत लग्जरी होटल और रिसॉर्ट चेन चलाने वाली कंपनी श्लॉस बैंगलोर के शेयरों की निराशाजनक लिस्टिंग से आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही नुकसान का सामना करना पड़ा। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने लिवाली करके निवेशकों की निराशा को काफी हद तक कम कर दिया।
कमजोर लिस्टिंग के बाद संभले एजिस वोपैक के शेयर, खरीदारी के सपोर्ट से आईपीओ निवेशकों को मुनाफा
लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस के लिए स्टोरेज टर्मिनल को ऑपरेट करने वाली कंपनी एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड के शेयरों की आज शेयर बाजार में काफी निराशाजनक एंट्री हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने इस शेयर को हाथों-हाथ लिया…
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, 81 हजार के स्तर से भी नीचे आया सेंसेक्स
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर शेयर बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे।
सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी। इस कटौती के बाद एलपीजी गैस का सिलेंडर 24 रुपये सस्ता हो गया है। कीमत में ये कटौती सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में ही की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिलेंडर के दाम में की गई कटौती के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का संशोधित खुदरा मूल्य 1,723.50 रुपये हो गया है।
जीएसटी कलेक्शनः मई में सालाना आधार पर 16.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी
नई दिल्ली, इस साल मई के महीने में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 16.40 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। हालांकि मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन में अप्रैल की तुलना में गिरावट आई है। अप्रैल में देश में जीएसटी कलेक्शन अपने सर्वोच्च स्तर 2.37 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया था।
जल्द ही UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा: जून से मिल सकती है नई सुविधा
केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अगले महीने यानी जून में बड़े बदलाव की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO 3.0 के मसौदे के अनुसार कर्मचारियों को जल्द ही ATM और UPI से सीधे PF का पैसा निकालने की सुविधा मिल सकती है।
जीएसटी पंजीकरण में देरी के दावों को सीबीआईसी ने खारिज किया
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शनिवार को जीएसटी पंजीकरण में देरी और भ्रष्टाचार के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित दावे को खारिज कर दिया है। सीबीआईसी ने कहा कि आवेदक ने अभी तक दिल्ली राज्य जीएसटी अधिकारियों द्वारा मांगे गए विवरण प्रस्तुत नहीं किए हैं।
इंडिगो की 2 जुलाई से मुंबई-आदमपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ान
बजट एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से पंजाब के आदमपुर (जालंधर) के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत 2 जुलाई से होगी।