हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 265 अंक उछला
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 264.70 यानी 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 81,412.92 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 522 अंक लुढ़का
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी पर ब्रेक लगा नजर आया। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 521.97 अंक यानी 0.63 फीसदी लुढ़ककर 81,907.93 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
भारत ने डब्ल्यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा
अमेरिका के स्टील पर शुल्क लगाने के फैसले के बाद भारत भी अब अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में स्टील और एल्युमीनियम पर अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है।
इंडिगो ने 13 मई के लिए जारी की यात्रा चेतावनी, जम्मू, अमृतसर, श्रीनगर समेत 6 शहरों की उड़ानें रद्द
एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि 13 मई 2025 को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा
स्रीगी डीएलएफ ने आईपीओ निवेशकों को किया मालामाल, पहले दिन ही लगभग डबल हुए पैसे
कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के लिए प्लास्टिक मोल्डिंग्स, होम अप्लायंसेज मोल्डिंग्स और एडवांस्ड इंजेक्शन मोल्डिंग्स का काम करने वाली कंपनी स्रीगी डीएलएम के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया।
सरकार ने नागरिक उड़ानों को अनुमति दी, 32 बंद हवाई अड्डे फिर से खुले
केंद्र सरकार ने सोमवार को अपने सभी 32 हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के कारण 9 मई से बंद थे। सरकार ने यह कदम उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के लिए नोटैम्स (एयरमैन को नोटिस) जारी करने के बाद उठाया गया है।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 1,800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। आज के कारोबार में सोना 1,650 रुपये से लेकर 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।
शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को 10.59 लाख करोड़ का फायदा, 176 शेयरों पर लगा अपर सर्किट
भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए सीजफायर के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान रौनक बनी हुई है। बाजार में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग तीन प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की जा चुकी है।
रिलायंस का मार्केट-कैप ₹59,799 करोड़ कम हुआ
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू इस हफ्ते (5-9 मई) के कारोबार के बाद 59,799 करोड़ रुपए कम हो गई है। अब यह ₹18.64 लाख करोड़ है। पिछले हफ्ते यह 19.24 करोड़ रुपए थी।
एएआई ने उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्र के 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित किया
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ान परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।